फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of making fake sticker of well-known companies of arrested in Sonipat Haryana

सोनीपत: दिल्ली समेत कई राज्यों में भेजे जा रहे थे नामी कंपनियों के नकली स्टीकर, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Feb 2022 11:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 04 Feb 2022 11:02 PM IST
सार

दिल्ली और गाजियाबाद में ब्रांड के नकली स्टीकर लगाकर कपड़े बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई थी फैक्टरियों में सोनीपत से कंपनियों के फर्जी स्टीकर सप्लाई किए गए थे। 

विज्ञापन
Accused of making fake sticker of well-known companies of arrested in  Sonipat Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत से नामी कंपनियों के नकली स्टीकर बनाकर उनकी आपूर्ति दिल्ली समेत कई राज्यों को की जा रही थी। दिल्ली और गाजियाबाद के लोनी में नामी कंपनियों के नकली कपड़े बनाने की फैक्टरियों पर छापा मारने के बाद सोनीपत से स्टीकर सप्लाई होने का मामला सामने आया था। आरोपी की फैक्टरी में दर्जनों नामी कंपनियों के स्टीकर बनाए जा रहे थे। पुलिस ने एक कंपनी के जांच अधिकारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राईवेट लिमिटेड के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया था कि लोनी और दिल्ली में मुफ्ती, योनेक्स व लुइस फिलिप ब्रांड के स्टीकर लगाकर कपड़े बनाने वाली फैक्टरी पर छापा मारा गया था। यहां डुप्लीकेट गारमेंट लेबल के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई और खान लेबल फैक्टरी का पता लगाया गया।
विज्ञापन


कपड़ों के ब्रांड के नकली लेबल के विज्ञापन और बिक्री के लिए खान लेबल के फेसबुक, इंडियामार्ट, इंस्टाग्राम और गूगल पर ऑनलाइन खाते भी थे। खान लेबल दिल्ली में थोक व्यापारी और विभिन्न राज्यों में कारखानों में भी नकली मुफ्ती, योनेक्स और लुइस फिलिप ब्रांड लेबल की आपूर्ति कर रहा था। इन नकली लेबल की थोक व्यापारियों और कपड़े बनाने वाली कंपनियों को सप्लाई की जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमनप्रीत सिंह ने बताया कि मैसर्स आदित्य बिडला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (लुई फिलिप, एलन सोली), मैसर्स क्रडो ब्रांड्स मार्केटिंग प्राईवेट लिमिटेड (मुफ्ती) और मैसर्स सनराइज स्पोर्ट्स इंडिया प्राईवेट लिमिटेड (योनेक्स) की ओर से बाजार का सर्वेक्षण कराया गया था। सोनीपत में एक पार्टी मैसर्स खान लेबल के मालिक हफीजुद्दीन के यहां पर लुइस फिलिप एलन सोली, मुफ्ती व योनेक्स ब्रांड के नकली लेबल टैग बनाए जा रहे थे।


आरोपी के यहां से योनेक्स के 10200 पीस, लुइस फिलिप 8066 और मुफ्ती के 10200 स्टीकर प्राप्त हुए। पुलिस ने बाबा कॉलोनी के हफीजुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया था। उसके यहां पर दर्जनों अन्य ब्रांड के स्टीकर भी तैयार किए जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed