फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A youth beaten to death in Sonipat of Haryana

सोनीपत में बर्बरता: शादी समारोह में डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकू मारकर युवक को उतारा मौत के घाट

Thu, 08 Jul 2021 10:15 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Jul 2021 10:15 PM IST
सार

समालखा से चचेरे भाइयों व दोस्तों संग गढ़ी झंझारा रोड पर दोस्त के घर शादी समारोह में मृतक आया था। इस दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद घात लगाकर सफीदों के जयपुर गांव निवासी युवक व उसके साथियों ने पीट-पीटकर और चाकू से हमलाकर युवक की जान ले ली।

विज्ञापन
A youth beaten to death in Sonipat of Haryana
संदीप उर्फ सैंडी का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गढ़ी झंझारा रोड पर शादी समारोह में डीजे पर नाचने को लेकर हुए झगड़े की रंजिश में युवक के संवेदनशील अंग पर चाकू मारकर व पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक के चचेरे भाइयों व दोस्तों पर भी हमला किया लेकिन वह बचकर भाग निकले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के बयान पर एक नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पानीपत के गांव समालखा स्थित गोल्डन पार्क के संदीप उर्फ सैंडी अपने ताऊ के लड़के अभिषेक, पवन, प्रवीण व चार अन्य साथियों के साथ गन्नौर के गढ़ी झंझारा रोड निवासी अपने दोस्त मोनू के घर शादी समारोह में आया था। अभिषेक ने बताया कि मोनू उसके साथ कंपनी में काम करता है। 
विज्ञापन


बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे डीजे पर नाचते समय उनका जींद के सफीदों के गांव जयपुर निवासी जोनी व उसके साथियों के साथ झगड़ा हो गया। लोगों के बीचबचाव के बाद झगड़ा शांत हो गया। इसके बाद संदीप उर्फ सैंडी, अभिषेक, पवन, प्रवीण व उनके साथी घर जाने के लिए अपनी-अपनी बाइक पर चल पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जोनी व उनके साथियों ने उनका बाइक पर पीछा करना शुरू कर दिया। जोनी व उसके साथियों ने रात करीब साढ़े 11 बजे उन्हें गढ़ी झंझारा रोड पर पावर हाउस के निकट घेर लिया और उनके साथ मारपीट करने लगे। इसके चलते अभिषेक, पवन, प्रवीण व उनके साथी अपनी बाइक छोड़कर जान बचाते हुए भाग गए और खेतों में छिप गए। 

जोनी व उनके साथियों ने संदीप उर्फ सैंडी को पकड़ लिया और उसे बुरी तरह से पीटने लगे। कुछ देर बाद अभिषेक, पवन, प्रवीण व उनके साथी खेत से बाहर निकले तो संदीप उर्फ सैंडी लहूलुहान व बेहोशी के हालत में रोड पर पड़ा था। उन्होंने संदीप को इलाज के लिए गन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

थाना गन्नौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका सोनीपत के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने अभिषेक के बयान पर जोनी व अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

पिटाई से हत्या का था अंदेशा

शुरुआत में युवक की हत्या पीटकर किए जाने का अंदेशा जताया गया था। हालांकि जब मामले की जांच की गई तो पता लगा कि युवक के संवेदनशील अंग में चाकू से भी वार किए गए हैं। 

समालखा में सब्जी की फड़ी लगाता था संदीप
संदीप समालखा शहर में सब्जी की फड़ी लगाता था। उसका चेचेरा भाई अभिषेक गन्नौर डीआईसीटी कंपनी के कोल्ड स्टोर में कार्यरत है। इस कंपनी में ही गढ़ी झंझारा रोड निवासी मोनू भी कार्यरत है। अभिषेक व मोनू दोस्त थे और अभिषेक के माध्यम से ही संदीप की मोनू के साथ दोस्ती हुई थी। 

मोनू की दो दिन पहले शादी हुई थी। बुधवार को मोनू की बहन की शादी थी। शादी का निमंत्रण मिलने पर संदीप अपने चचेरे भाई अभिषेक व पवन के अलावा अपने साथी समालखा निवासी प्रिंस, मोहित, चिंटू व जीतगढ़ निवासी प्रवीण और दीपक के साथ मोनू के घर शादी समारोह में आया था। 

संदीप की पिटाई और तेजधार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। मामले में जोनी व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पता लगा कि जोनी पानीपत के एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल की गाड़ी चलाता है। आरोपी जोनी व उसके साथियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - वजीर सिंह रेढू, थाना प्रभारी, गन्नौर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed