{"_id":"5cb62ee6bdec22145c46f889","slug":"91555443430-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी के कमरे में चौकीदार का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्टरी के कमरे में चौकीदार का शव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राई। औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी के कमरे में एक चौकीदार का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। सूचना के बाद राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
बिहार के जिला छपरा के गांव मोहडा गुरुकुल निवासी राज किशोर महतो औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी संख्या 1356 में चौकीदार था। वह कंपनी में ही रहता था। मंगलवार सुबह जब वह सोकर नहीं उठा तो कंपनी के कर्मियों ने उसका कमरा खुलवाने का प्रयास किया। कमरा अंदर से बंद था। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना के बाद पहुंची राई थाना पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर दरवाजा खुलवाया। जिस पर अंदर जाकर देखा तो राज किशोर मृत पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को भी मामले की सूचना दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। थाना राई के जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि कमरे के अंदर फैक्टरी चौकीदार का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता लग सकेगा। जिसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।