{"_id":"5b26b4024f1c1b95598b4c29","slug":"91529263106-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश युवकों ने बिल्डिंग मैटीरियल सप्लायर से मारपीट कर 50 हजार छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाबपोश युवकों ने बिल्डिंग मैटीरियल सप्लायर से मारपीट कर 50 हजार छीने
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
नकाबपोश युवकों ने बिल्डिंग मैटीरियल सप्लायर से मारपीट कर 50 हजार छीने
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव चिड़ाना में दुकान के बाहर बैठे बिल्डिंग मैटीरियल सप्लायर पर सात नकाबपोश युवकों ने हमला कर दिया। हमले में सप्लायर घायल हो गया। इसी दौरान एक युवक के चेहरे पर बंधा कपड़ा हटने से सप्लायर ने उसे पहचान लिया। उन्होंने दो दिन पहले हुए झगड़े को लेकर सप्लायर पर हमला किया था। हमलावर भागते हुए सप्लायर के 50 हजार रुपये भी छीन ले गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
गांव चिड़ाना निवासी संदीप ने पुलिस को बताया कि उसकी गांव चिड़ाना-ढुराना मार्ग पर बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान है। वह शुक्रवार को अपनी दुकान के सामने बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक उसके पास आए और उसके बारे में ही पूछने लगे। इसी बीच एक युवक ने उन्हें बताया कि यही संदीप है। इसी दौरान दो अन्य बाइक पर चार युवक वहां पहुंच गए। वह अपने हाथों में डंडे लिए थे और चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। सभी नकाबपोश युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। इसी बीच एक युवक के चेहरे से कपड़ा हट गया। वह उनके गांव का ही सोनू था। जिसके साथ उसका घटना से दो दिन पहले झगड़ा हुआ था। उसकी चीख सुनकर उसकी दुकान में कार्यरत सुमित व जगपाल भी बाहर आ गए। साथ ही उसका भाई सतपाल ट्रैक्टर लेकर उनकी तरफ आ गया। जिस पर युवक उसे धमकी देकर फरार हो गए। भागने से पहले युवक उससे 50 हजार रुपये भी छीन ले गए। उसके भाई सतपाल ने उसे शहर के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से उसे गांव खानपुर कलां के बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने संदीप के बयान पर सोनू सहित 7 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।