फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मार्केट में सरेआम युवक की चाकू मारकर हत्या

मार्केट में सरेआम युवक की चाकू मारकर हत्या

Sun, 19 Nov 2017 02:30 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
मार्केट में सरेआम युवक की चाकू मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
शहर के सेक्टर-15 की मार्केट में शनिवार देर शाम युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस तरह सरेआम युवक की हत्या से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने शुरू हो गए। इस तरह बाजार में हत्या होने से लग रहा है कि पुलिस बाजारों तक से गायब हो गई है।

राजीव कॉलोनी निवासी रवि दहिया शनिवार रात 9 बजे किसी काम से सेक्टर-15 मार्केट में आया था। इस दौरान गांव शाहपुर और रायपुर के रहने वाले दो युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि रवि पर चाकू से कई वार किए गए, जिससे उसकी मौत हो गई। इस तरह सेक्टर की मार्केट में युवक की हत्या से हड़कंप मच गया और इसकी सूचना मिलने पर सिविल लाइन एसएचओ अनिरुद्ध टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पुलिस ने छानबीन शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है, जिससे हत्यारोपियों की फुटेज के आधार पर पहचान हो सके। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed