फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   विधवा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक अन्य आरोपी काबू

विधवा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक अन्य आरोपी काबू

Sat, 09 Mar 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
विधवा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक अन्य आरोपी काबू
विधवा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दूसरा आरोपी काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई। क्षेत्र के गांव की विधवा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी महिला के गांव का रहने वाला श्रीनिवास उर्फ भल्ले है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विधवा ने 3 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 मार्च की रात को वह घर में सो रही थी। रात करीब डेढ़ बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया। उसने दरवाजा खोला तो गांव का ही जोनी व एक अन्य जबरन उसके कमरे में घुस गए थे। दोनों ने उसे पकड़ लिया था और जान से मारने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने एक नामजद समेत दो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए एएसआई संतोष की टीम ने आरोपी जोनी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने मामले मेें दूसरे आरोपी उनके गांव के ही श्रीनिवास उर्फ भल्ले को भी काबू कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। एएसआई संतोष ने बताया कि पुलिस मामले से जुड़े तथ्य तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed