फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   आठ साल के बच्चे से तीन किशोरों ने किया कुकर्म, मुकदमा दर्ज

आठ साल के बच्चे से तीन किशोरों ने किया कुकर्म, मुकदमा दर्ज

Sun, 16 Sep 2018 11:45 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
आठ साल के बच्चे से तीन किशोरों ने किया कुकर्म, मुकदमा दर्ज
आठ साल के बच्चे से तीन किशोरों ने किया कुकर्म, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। शहर थाना क्षेत्र के गांव में तीन किशोरों ने आठ साल के बच्चे से सामूहिक कुकर्म कर दिया। मासूम से हुए कुकर्म के कारण उसकी हालत बिगड़ गई। बच्चा जब घर पहुंचा तो उसकी गंभीर हालत को देखकर परिजनों ने उसे गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी लड़कों की तलाश में दबिश दे रही है।
पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उसका बच्चा पड़ोसी गांव के निजी स्कूल में पढ़ता है। शनिवार शाम को बच्चा घर के बाहर गली में खेल रहा था। उसके मकान के पास ही राजकीय प्राथमिक पाठशाला है। पाठशाला में गांव के तीन किशोर घूम रहे थे। एक किशोर ने शनिवार शाम करीब छह बजे बच्चे को पाठशाला में बुला लिया। वह बच्चे को स्कूल के अंदर ले गया। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वहां कोई नहीं था। आरोप है कि पाठशाला में ही तीनों किशोरों ने बच्चे से सामूहिक कुकर्म किया। इस दौरान बच्चे की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। बच्चा देर शाम घर पहुंचा तो उसकी बिगड़ी हालत को देखकर परिजन घबरा गए। परिजनों के पूछने पर बच्चे ने उन्हें मामले से अवगत कराया। परिजन बच्चे को उपचार के लिए गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित बच्चे के पिता की शिकायत पर शहर थाना में तीनों किशोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दसवीं और 12 वीं कक्षा के छात्र है आरोपी
जिन किशोरों के खिलाफ पुलिस ने कुकर्म का मामला दर्ज किया है वह दसवीं व 12वीं कक्षा के छात्र बताए गए हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित बच्चे के पिता की शिकायत पर तीन किशोरों के खिलाफ कुकर्म का मामला दर्ज किया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
- वजीर सिंह, एसआई, शहर थाना गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed