{"_id":"5bfeecc6bdec22414474353d","slug":"71543433414-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारों मजदूरों के शवों का कराया पोस्टमार्टम, बिसरा जांच को भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चारों मजदूरों के शवों का कराया पोस्टमार्टम, बिसरा जांच को भेजा
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारों मजदूरों के शवों का कराया पोस्टमार्टम, बिसरा जांच को भेजा
-अंगीठी जलने से बनी गैस से मौत का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
राई। गांव रामनगर के पास एक निर्माणाधीन फैक्टरी में अंगीठी जलाकर सोने के बाद मृत मिले चारों मजदूरों के शवों का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों की पुष्टि नहीं होने पर बिसरा जांच को मुधबन भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
विदित रहे कि गांव रामनगर के पास निर्माणाधीन फैक्टरी में काम करने वाले बिहार के जिला मधुबनी के गांव सुगापट्टी का रहने वाला घुरन यादव (42) व सिगेश्वर यादव तथा बनरझुला गांव के रहने वाले प्रभास यादव (23) और सुरज नारायण यादव (25) कमरे में सोने गए थे। फैक्टरी यमुना के खादर क्षेत्र में होने के चलते यहां रात को ठंड अधिक हो जाती है। साथ ही कमरों में खिड़की व दरवाजों पर गेट भी नहीं है। जिसके चलते चारों ने अपने कमरे में सर्दी से बचने के लिए अंगीठी जला ली थी। साथ ही उन्होंने खिड़की व दरवाजे से हवा अंदर ना आ सके इसके लिए तिरपाल लगा लिया था। मंगलवार सुबह जब वह नहीं उठे तो साथी मजदूर उनके कमरे में गए थे। वहां चारों मृत मिले थे। उनकी मौत का कारण कमरे में जहरीली गैस बनकर दम घुटना बताया गया है। मौत के असल कारणों की जांच के लिए पुलिस ने बुधवार को चारों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुष्टि नहीं होने पर अब बिसरा जांच को भेजा गया है। जिसमें असल कारणों का पता लग सकेगा।