फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पहली पत्नी को तलाक दिए बैगर दूसरी शादी करने का आरोप

पहली पत्नी को तलाक दिए बैगर दूसरी शादी करने का आरोप

Fri, 05 Oct 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
पहली पत्नी को तलाक दिए बैगर दूसरी शादी करने का आरोप
पहली पत्नी को तलाक दिए बगैर दूसरी शादी करने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। सदर थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने अपने पति पर बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पति ने अन्य के साथ घर पहुंच कर उसके साथ मारपीट की और गहने व नकदी भी चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि 28 साल पहले उसकी शादी रामपाल से हुई थी। वह दिल्ली परिवहन में नौकरी करता है। महिला का आरोप है कि एक साल उसके ति ने उससे बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर ली। वह दूसरे मकान में रहने लगा। 1 अक्टूबर को उसका पति शाम के समय उसके पास आया और गाली-गलौच की। जिसके बाद उससे घर से बाहर निकाल दिया। तभी पड़ोस में रहने वाले तीन अन्य भी आ गए। उनके साथ मिलकर उसके पति ने उस पर ईंट से हमला कर दिया। उसके बाद उसके पति रामपाल घर के अंदर गया और अलमारी खोल कर सोने की अंगूठी, एक चेन व बीस हजार रुपये की नकदी निकाल कर ले गया और जाते समय उससे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला के बयान पर रामपाल सहित चार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed