{"_id":"5b621a514f1c1b9e3e8b4aa3","slug":"71533155921-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं कक्षा में फेल होने से परेशान छात्रा ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दसवीं कक्षा में फेल होने से परेशान छात्रा ने जहर खाकर दी जान
Updated Thu, 02 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दसवीं कक्षा में फेल होने से परेशान छात्रा ने जहर खाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली। गांव नांगल कलां में छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा दसवीं कक्षा में फेल होने के बाद से मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव नांगल कलां निवासी कीर्ति (16) ने जहर खा लिया। उसे परिजनों ने उपचार दिलवाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। छात्रा के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह दसवीं कक्षा की परीक्षा में फेल हो गई थी। जिसके बाद से वह लगातार मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। इसी परेशानी में उसने जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
---
किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या की है। उसके परिजनों ने बताया कि वह दसवीं कक्षा में फेल होने के बाद से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। इसी परेशानी के चलते उसने आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है।
- बीर सिंह, थाना प्रभारी, कुंडली।