फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बाघडू में आईटीआई के छात्र की हत्या कर बिटौड़े में डालकर जलाया शव

बाघडू में आईटीआई के छात्र की हत्या कर बिटौड़े में डालकर जलाया शव

Fri, 01 Feb 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
बाघडू में आईटीआई के छात्र की हत्या कर बिटौड़े में डालकर जलाया शव
बाघडू गांव में आईटीआई के छात्र की हत्या कर बिटौड़े में डालकर जलाया शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव बाघडू में आईटीआई के छात्र की हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए बिटौड़ेे में डालकर जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने शव के अवशेष कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। पुलिस ने फिलहाल मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हत्यारों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
गांव बाघडू निवासी बृजेश उर्फ भोला (25) सोनीपत आईटीआई का छात्र था। वह बुधवार सुबह घर से आईटीआई में जाने के लिए निकला था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। वीरवार सुबह भी जब परिजन उसकी तलाश करने लगे तो गांव के स्टेडियम के पास बृजेश की कमीज व रुद्राक्ष की माला पड़ी मिली। वहां पर खून भी बिखरा था। उन्हें अनहोनी की चिंता सताने लगी। आगे जाने पर उन्हें सड़क किनारे गांव की बनी (जंगल) में बिटौड़ों के अंदर आग लगी मिली। वह आग के पास गए तो उसमें उन्हें खोपड़ी जलती दिखाई दी। जिस पर उन्होंने तुरंत पुलिस को अवगत कराया। उन्होंने बिटौड़े की राख में देखा तो लोहे की राड मिली। उसके भाई के पैर टूटने पर उसे लोहे की राड लगाई गई थी। जिससे बृजेश के परिजनों को यकीन हो गया कि बृजेश की लाश को जलाया गया है। बृजेश के भाई राकेश ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उसके भाई की गांव के पास सड़क पर हत्या करने के बाद उसके शव को यहां बिटौड़े में डालकर जलाया गया है। पुलिस ने राकेश के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

फटी मिली कमीज, सड़क पर बिखरा था खून
गांव की बनी में बिटौड़े में युवक का शव जलाया गया है। उससे करीब दो सौ मीटर दूरी पर उसकी कमीज व माला मिली है। बृजेश की कमीज पूरी तरह से फटी हुई थी। साथ ही वहां पर काफी खून बिखरा था। उसी जगह पर बृजेश की टूटी रुद्राक्ष की माला मिली है। उसके कुछ दूरी पर ही बिटौड़े जले हुए थे। घटनास्थल पर दो बिटौड़े जले हुए मिले हैं। बताया गया है कि एक में शव डालकर रात को ही आग लगाई गई। बाद में आग पास ही दूसरे बिटौड़े तक भी पहुंच गई और उससे वह भी जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे के बाद पैर में डली राड से की शव की पहचान
युवक के भाई राकेश ने बताया कि उसके भाई का पैर सड़क हादसे में टूट गया था। जिसके चलते उसके पैर में लोहे की राड डाली गई थी। राख के ढेर के अंदर से लोहे की राड मिली है। जिससे उन्हें पता लगा कि शव उसके भाई का है। उस रोड के मिलने के बाद ही यह साफ माना जा रहा है कि बृजेश का शव डालकर ही वहां जलाया गया है।

----
गांव बाघडू में आईटीआई के छात्र की गांव के बाहर हत्या करने के बाद बिटौड़े के अंदर जलाने की शिकायत मिली है। पुलिस ने बिटौड़े के अंदर से अवशेष एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। उन्हें जांच के लिए लैब भी भेजा जाएगा। जिससे पता लगाया जा सके कि छात्र की हत्या कैसे की गई है। मामले में जुड़े सबूत जुटाने के साथ विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। -रमेशचंद्र, थाना प्रभारी सदर सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed