फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   केजीपी पर तीन दिन में भिड़े 40 वाहन तो एनएचएआई को जारी करनी पड़ी सुरक्षा गाइडलाइन

केजीपी पर तीन दिन में भिड़े 40 वाहन तो एनएचएआई को जारी करनी पड़ी सुरक्षा गाइडलाइन

Tue, 25 Dec 2018 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
केजीपी पर तीन दिन में भिड़े 40 वाहन तो एनएचएआई को जारी करनी पड़ी सुरक्षा गाइडलाइन
केजीपी पर तीन दिन में भिड़े 40 वाहन, एनएचएआई को जारी करनी पड़ी सुरक्षा गाइड लाइन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई/सोनीपत। कोहरा शुरू होते ही सड़कों पर चलना दूभर होता जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्गों पर सावधानी से चलना भी खतरे से खाली नहीं है। क्योंकि अगर आप सावधानी से चल रहे हैं तो भी पता नहीं पीछे या आगे से कोई लापरवाही से वाहन चलाते हुए आकर आपके साथ दुर्घटना कर दे या फिर मार्ग पर कोई अवरोध आपको परेशानी का कारण बन जाए। कोहरे में चंद दूर भी दिखाई नहीं दे रहा है और वाहन में जाने पर हादसा होने का डर सताता रहता है। कोहरे के कारण ही केजीपी पर तीन दिन के अंदर 40 वाहन भिड़ चुके हैं और इनमें लगभग 55 लोग घायल हुए हैं। यह हादसे हरियाणा व यूपी दोनों जगह हुए हैं, जिसको देखते हुए एनएचएआई के अधिकारी भी परेशान हो गए हैं और इस कारण ही उनको केजीपी पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए सुरक्षा गाइड लाइन जारी करनी पड़ी।
टोल प्लाजा पर चालकों को वाहन धीरे चलाने की सलाह दी जा रही है तो उनको सुरक्षा के लिए 14 गाइड लाइन लिखे पंपलेट बांटे जा रहे हैं।
केजीपी (कुंडली-गाजियाबाद-पलवल) पर भीड़भाड़ नहीं होने के कारण वाहन फर्राटा भरते हैं। क्योंकि केजीपी पर वाहनों की स्पीड भी अभी तक कम नहीं की गई है और उसपर कार की स्पीड लिमिट 120 किमी तो ट्रक व बस की स्पीड लिमिट 100 किमी है। हालांकि यह स्पीड लिमिट कम करने का प्रस्ताव एनएचएआई की मीटिंग में जारी हो चुका है, लेकिन केजीपी पर अभी तक स्पीड ट्रैकिंग सिस्टम शुरू नहीं होने के कारण उसे लागू नहीं किया गया है। इस कारण ही लोग वाहनों को केजपी पर खूब दौड़ाते हैं। केजीपी पर अभी तक वाहन दौड़ाने से कोई परेशानी नहीं हो रही थी, लेकिन अब कोहरा पड़ने के कारण केजीपी पर जान का जोखिम दिखने लगा है। क्योंकि केजीपी पर तीन दिन के अंदर ही लगभग 40 वाहन भिड़ चुके हैं, जिनमें से आठ वाहन सोनीपत की सीमा में तीन दिन के अंदर भिड़े हैं तो 32 वाहन यूपी के बागपत की सीमा में भिड़े हैं। इनमें भी अकेले 30 वाहन रविवार सुबह को हरियाणा-यूपी के बार्डर पर बागपत जिले में भिड़े और इन हादसों में अभी तक लगभग 55 लोग घायल हुए हैं। यह जरूर है कि अभी तक इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है और इस तरह के हादसे रोकने के लिए ही एनएचएआई को सुरक्षा संबंधी गाइड लाइन जारी करनी पड़ी है। उस गाइड लाइन के अनुसार वाहन चलाने पर सफर काफी सुरक्षित होने की बात एनएचएआई के अधिकारी कह रहे हैं।
विज्ञापन

--
टोल प्लाजा पर वाहन धीमे चलाने की अपील कर रहे कर्मी
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर किशोर कान्याल ने बताया कि कोहरे में हादसे ज्यादा बढ़ जाते हैं, क्योंकि उसमें कुछ दूरी का ही दिखाई देना बंद हो जाता है। इसमें भी केजीपी पर भीड़भाड़ व कट नहीं होने के कारण चालक अपने वाहन को खूब दौड़ाते हैं। उसके लिए ही सुरक्षा संबंधी गाइड लाइन जारी की गई है। इसके अलावा टोल प्लाजा पर कर्मी सभी वाहन चालकों से कोहरे के कारण वाहन धीमे चलाने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
केजीपी पर वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई की तैयारी
चालक अपने वाहन को केजीपी पर खड़ा कर देते हैं, जिससे हादसे ज्यादा बढ़ने का खतरा है। जबकि केजीपी पर बीच-बीच में वाहन खड़े करने के लिए जगह बनाई गई है। उसके बावजूद उन जगहों के अलावा भी वाहन खड़े कर दिए जाते हैं और इस कारण ही कई हादसे केजीपी पर होने की सूचना अधिकारियों को मिली है। इसको देखते हुए ही ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है जो निर्धारित जगह से अलग अपने वाहनों को खड़ा कर देते हैं।

--
यह गाइड लाइन की गई जारी
-यात्रा शुरू करने से पहले ब्रेक, ईंधन व इंडिकेटर की जांच करें
-वाहन पर फॉग लाइट लगाएं और उसका प्रयोग करें
-पार्किंग लाइट व हेड लाइट का प्रयोग जरूर करें
-हेड लाइट को लो-बीम में रखें, हाई बीम कोहरे में प्रतिबंधित होगा और दृष्टि को प्रतिबंधित करेगा
-विंड स्क्रीन को धूल एवं धुंध से साफ रखें
-अपनी सुरक्षा के लिए हमेशा सीट बेल्ट लगाएं
-वाहन को धीमी गति से सावधानी से चलाएं
-अपनी लेन पर चले और रोड पर लगी लेन मार्किंग का ध्यान रखे
-वाहन चालक बिना वजह लेन न बदलें
-सामने वाले वाहन से उचित दूरी बनाकर रखे
-वाहन खराब होने पर बाएं हाथ पर रेलिंग से सटाकर खड़ा करें
-एक्सप्रेस वे पर कहीं नहीं रुकें
-संगीत धीमे बजाएं और यातायात को समझने के लिए सचेत रहे
-सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1033 का प्रयोग करें
--
केजीपी पर कोहरे के कारण वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है और ऐसे में हादसे होने का खतरा रहता है। इस कारण ही वाहन चालकों के लिए सुरक्षा गाइडलाइन जारी की गई है, जिसको लेकर वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही केजीपी पर वाहन धीमे चलाने की अपील की जा रही है। जिससे सभी का सफर सुरक्षित हो सके।
-किशोर कान्याल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed