फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बारिश में नाला ओवरफ्लो होने पर डूबने से एक बच्चे की मौत, दूसरे को बचाया

बारिश में नाला ओवरफ्लो होने पर डूबने से एक बच्चे की मौत, दूसरे को बचाया

Thu, 26 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बारिश में नाला ओवरफ्लो होने पर डूबने से एक बच्चे की मौत, दूसरे को बचाया
बारिश में नाला ओवरफ्लो होने पर डूबने से एक बच्चे की मौत, दूसरे को बचाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। शहर में जनता स्कूल वाले रोड पर बारिश में नाला ओवरफ्लो होने से दो बच्चे डूब गए, जिनको किसी तरह नाले से निकाला गया। उनमें से एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर पानीपत के अस्पताल में लेकर गए, लेकिन उसकी मौत हो गई। वह दोनों बच्चे रास्ते से जाते हुए नाले में गिर गए थे, जिनमें से एक करीब 100 फुट दूर तक बहकर चला गया था।
मूलरूप से पानीपत के गांव चुलकाना का एक घुमंतू जाति का परिवार फिलहाल गन्नौर के गढ़ी केसरी रोड पर अस्थायी रूप से रह रहा था। बुधवार को परिवार के सदस्य भेड़-बकरियों को लेकर गए थे। उनके साथ गुलाब (5) और लक्ष्मण भी गए हुए थे। लेकिन बरसात आने के कारण परिजनों ने उन्हें घर वापस भेज दिया। जब गुलाब व लक्ष्मण जनता स्कूल रोड पर पहुंचे तो वहां सड़क व नाले पानी से लबालब भरे हुए थे। इस दौरान गुलाब व लक्ष्मण खुले छोड़े गए नाले में जा गिरे। गुलाब व लक्ष्मण के गिरते ही स्थानीय दुकानदारों के साथ ही राहगीर उन्हें बचाने में जुट गए। लक्ष्मण को सुरक्षित नाले से निकाल लिया गया, लेकिन गुलाब का काफी देर तक पता नहीं चला। इस बीच सूचना पाते ही बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और बच्चों की तलाश में जुट गए। वहां काफी मशक्कत के बाद गुलाब को करीब 100 फुट दूर से निकाला गया। नाले में काफी देर तक डूबे रहने के कारण गुलाब की हालत गंभीर हो गई, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

---
सफाई के बाद खुला छोड़ दिया नाला
स्थानीय दुकानदार जारिफ, वकील अहमद, परवेज आदि ने बताया कि उनके दुकान के बाहर से नाला बना हुआ है। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से नालों की सफाई करवाई जा रही है। सफाई के लिए स्लैब को हटा दिया, लेकिन सफाई का काम पूरा होने के बाद उसे वापस नहीं ढका गया। बरसात के दौरान नाले ओवरफ्लो हो गया और दोनों बच्चे उसमें जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नालों की सफाई व उन्हें ढकने के बारे में निर्देश दिए गए, लेकिन अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। इस मामले की जांच नायब तहसीलदार डीएस कंबोज को सौंप दी गई। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- सुरेंद्रपाल, एसडीएम
--
बच्चे के डूबने से मौत होने की कोई शिकायत अभी तक नहीं दी गई है। इस मामले में शिकायत आती है तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - देवेंद्र कुमार, एसएचओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed