फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   शराब कारोबारी का नहीं हुआ था अपहरण, पूछताछ के लिए ले गई थी बवाना पुलिस

शराब कारोबारी का नहीं हुआ था अपहरण, पूछताछ के लिए ले गई थी बवाना पुलिस

Tue, 19 Jun 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
शराब कारोबारी का नहीं हुआ था अपहरण, पूछताछ के लिए ले गई थी बवाना पुलिस
शराब कारोबारी को पूछताछ के लिए लेकर गई थी बवाना पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई। जीटी रोड पर बहालगढ़ के पास से शराब कारोबारी का अपहरण नहीं किया गया था बल्कि उसे दिल्ली के बवाना थाना की पुलिस किसी मामले में पूछताछ के लिए लेकर गई थी। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। कारोबारी के घर पहुंचने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। विदित रहे कि लिवासपुर स्थित इंद्रा कालोनी निवासी देवेंद्र प्रधान रविवार को अपने साथी मंजीत के साथ उसकी आई-20 कार में मुरथल की तरफ से लौट रहा था। बहालगढ़ चौक से पहले कार सवार पांच युवक उसे जबरन उठाकर कार में ले गए थे। इस दौरान एक फायर भी किए जाने का आरोप लगा था। इस दौरान उनके साथ मौजूद साथी मंजीत कार से उतरकर भाग निकला था। परिजनों ने बहालगढ़ चौकी में देवेंद्र के अपहरण की शिकायत दी थी। राई थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता लगा कि देवेंद्र को बवाना थाना पुलिस किसी मामले में लेकर गई है। जिस पर परिजनों को रात को ही अवगत करा दिया गया था। बाद में देवेंद्र अपने घर आ गया। मामले को लेकर एएसीपी बवाना ने बताया कि एक मामले में लिवासपुर के देवेंद्र की संलिप्तता का शक था। जिसके चलते ही उसे पूछताछ के लिए लाया गया था। उसकी संलिप्तता नहीं मिलने पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed