फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कोल्ड ड्रिंक्स एजेंसी संचालक से गन प्वाइंट पर

कोल्ड ड्रिंक्स एजेंसी संचालक से गन प्वाइंट पर

Mon, 27 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
कोल्ड ड्रिंक्स एजेंसी संचालक से गन प्वाइंट पर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा (सोनीपत)। गांव सिसाना के अड्डे पर एक कोल्ड ड्रिंक्स एजेंसी संचालक को काबू कर उससे गन प्वाइंट पर 80 हजार रुपये व दो मोबाइल फोन लूटने का मामला सामने आया है। चार बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
गांव सिसाना निवासी नवीन कुमार ने बताया कि वह गांव के अड्डे पर कोल्ड ड्रिंक्स की एजेंसी चलाता है। साथ ही उसने परचून की दुकान भी बना रखी है। उसने बताया कि शनिवार तीसरे पहर वह एजेंसी पर मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार चार युवक उसकी एजेंसी पर पहुंचे। एक युवक ने अंदर आते ही उससे दो लीटर की कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल मांगी। इसी बीच दो अन्य युवकों ने अंदर आकर उसकी दुकान का शटर बंद कर दिया। जब उसने युवकों का विरोध किया तो उन्होंने पिस्टल निकाल ली। एक युवक ने उसके सिर पर पिस्टल का बट मार दिया। इसी बीच दो युवकों ने उसके गल्ले से करीब 80 हजार रुपये उठा लिए। साथ ही उन्होंने सिक्कों को भी उठाकर अपने बैग में भर लिया। बाद में युवकों ने उसकी जेब से दो मोबाइल फोन भी छीन लिए। लूटपाट के बाद बदमाश उसे धक्का देकर दुकान से बाहर भाग गए। उसने शोर मचाकर युवकों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल रहे। तब उसने मामले से पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सीसीटीवी व अन्य सबूत खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस गांव व क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। हालांकि पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस पीड़ित युवक से भी बदमाशों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
एजेंसी संचालक ने पिस्टल दिखाकर नकदी व मोबाइल लूट की शिकायत दी है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
जयपाल, जांच अधिकारी, खरखौदा थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed