{"_id":"59aef6824f1c1b75078b46fc","slug":"51504638594-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला व व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में महिला व व्यक्ति की मौत
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। कुंडली में सड़क हादसों में एक महिला व एक व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों के परिजनों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है।
मूलरूप से यूपी के बदायुं जिले के वजीरगंज का रहने वाला रामदास वर्तमान में कुंडली में किराये पर रहता है। उसने कुंडली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि वह और उसकी पत्नी रामकुमारी कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में मजदूरी करते थे। वह अपनी पत्नी के साथ मंगलवार सुबह को फैक्टरी जा रहा था। दोनों कुंडली में बैंक के सामने पहुंचे तो पीछे से बुलेट बाइक से उसकी पत्नी को टक्कर मार दी गई। जिससे उसकी पत्नी की मौत हो गई। उसकी शिकायत पर कुंडली थाना पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहर की सिक्का कालोनी में रहने वाले रघुनाथ ने बताया कि उसका भतीजा राजेश तीन दिन पहले दिल्ली में अपनी बहन की ससुराल में गया था। उसका शव कुंडली में प्याऊ मनियारी के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। रघुनाथ का कहना है कि उसकी अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया और इसका मामला दर्ज कर लिया है।