फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सिंचाई के लिए बनी खाल पर पुलिया के निर्माण कार्य पर अदालत ने लगाई रोक

सिंचाई के लिए बनी खाल पर पुलिया के निर्माण कार्य पर अदालत ने लगाई रोक

Thu, 27 Jul 2017 01:51 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई के लिए बनी खाल पर पुलिया के निर्माण कार्य पर अदालत ने लगाई रोक
पुलिया के निर्माण पर अदालत ने लगाई रोक
विज्ञापन

खेतों की सिंचाई के लिए बनाए गए खाल पर किया जा रहा था पुलिया का निर्माण
नेकस्ट्रा सीटी के डेवलेपर्स के खिलाफ पिपली ग्राम पंचायत ने लगाई थी याचिका
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। खेतों की सिंचाई के लिए बनाए गए खाल पर पुलिया के निर्माण पर अदालत ने रोक लगा दी है। जिसके तहत अब निर्माण कंपनी सरकार या संबंधित अथॉरिटी से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिले बगैर उक्त निर्माण कार्य को नहीं कर सकेगी। पुलिस के निर्माण के विरोध में पिपली ग्राम पंचायत ने याचिका दी थी। ग्राम पंचायत का कहना है कि दिल्ली मार्ग पर बसाई जा रही नेकस्ट्रा सीटी के डेवलेपर्स ने अवैध तरीके से पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए अदालत ने डेवलेपर्स की कार्रवाई पर रोक लगा दी है।

क्षेत्र में आईएमटी की आहट के बाद खरखौदा के 100 एकड़ में रिहायश परिसर तैयार करने की योजना पर भी काम शुरू हो गया है। जिसके तहत खरखौदा के दिल्ली मार्ग पर माइनर के पास नेकस्ट्रा डेवलपर्स द्वारा 15 एकड़ में रिहायशी परिसर का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन इसी निर्माण कार्रवाई के दौरान नेकस्ट्रा डेवलपर्स ने सिंचाई विभाग से बगैर अनापत्ति पत्र लिए खेतों की सिंचाई के लिए बनाए गए खाल पर पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जिस पर पिपली गांव की पंचायत ने विरोध जताते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया। ऐसे में अदालत की तरफ से इस निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। अदालत की तरफ से कंपनी पर निर्माण कार्य को लेकर शर्तिया स्टे लगाया गया है जोकि अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने पर खुद निरस्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed