फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   डीएनए रिपोर्ट में पुष्टि, दोनों युवकों ने किया था गैंगरेप

डीएनए रिपोर्ट में पुष्टि, दोनों युवकों ने किया था गैंगरेप

Tue, 20 Jun 2017 12:40 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
डीएनए रिपोर्ट में पुष्टि, दोनों युवकों ने किया था गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
युवती संग गैंगरेप के बाद हत्या करने के मामले में डीएनए रिपोर्ट से साफ हो गया है कि दोनों दोस्तों ने युवती संग गैंगरेप किया था। डीएनए रिपोर्ट में पुष्टि होने से पुलिस की जांच को बल मिला है। पुलिस का दावा है कि मामले की चालान रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है। पुलिस मंगलवार को चालान कोर्ट में पेश कर देगी। चालान के साथ जमा कराने के लिए युवती का जाति प्रमाण पत्र भी पुलिस को मिल गया है। पुलिस ने इस मामले में एससी/एसटी एक्ट भी जोड़ा था।

रोहतक स्थित पार्श्वनाथ सिटी में एक युवती का शव 11 मई को बरामद किया गया था। उसके सिर और चेहरे पर ईंटों से हमला कर उसकी हत्या की गई थी। उसकी शिनाख्त सोनीपत निवासी के रूप में हुई थी। युवती घर से तीन दिन पहले लापता हुई थी। कीर्तिनगर निवासी सुमित को सीआईए ने तमंचे सहित पकड़ा तो इस घटना का खुलासा था। आरोपी ने बताया था कि वारदात में कबीरपुर का रहने वाला उसका साथी विकास भी शामिल था। पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया था। जांच में सामने आया कि सुमित और विकास दोनों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। सुमित ही युवती को साथी विकास की कार में रोहतक ले गया था और गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। डीजीपी बीएस संधु ने मामले को बेहद संवेदनशील मानकर गंभीरता से जांच करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा था कि एक माह में कोर्ट में चालान पेश कर दिया जाएगा और पुलिस का प्रयास रहेगा कि इस मामले में चार माह के भीतर ही फैसला हो जाए।
विज्ञापन


परिजनों ने दिया जाति प्रमाण पत्र
डीएनए रिपोर्ट आने के अलावा चालान पेश करने में एक और बाधा दूर हो चुकी है। मामले में पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट भी जोड़ रखा है। आरोपी विकास यादव के कारण यह एक्ट जोड़ा गया था। चालान के साथ युवती का जाति प्रमाण पत्र भी दिया जाना था। पुलिस के मांगने पर परिजनों ने जाति प्रमाण पत्र नहीं होने की बात कही थी। पुलिस के मांगने के बाद जाति प्रमाण पत्र तैयार कराकर पुलिस को दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालान जल्द होगा पेश : एसपी
कोर्ट में चालान पेश करने के लिए डीएनए रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था जो अब मिल गई है। डीएनए रिपोर्ट में दोनों आरोपियों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हो गई है। चालान पहले से ही तैयार है। अब चालान जल्द पेश कर दिया जाएगा। पुलिस इस मामले में दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
अश्विन शैणवी, पुलिस अधीक्षक

डीएनए रिपोर्ट में पुष्टि, दोनों युवकों ने किया था गैंगरेप
सोनीपत की बेटी संग गैंगरेप और हत्या का मामला
पुलिस ने तैयार किया चालान, आज हो सकता है पेश
परिजनों ने जाति प्रमाण-पत्र भी पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed