{"_id":"624efa05dd45a849303fb485","slug":"50-thousand-withdrawn-from-the-account-by-changing-the-debit-card-of-the-farmer-in-gohana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: गोहाना में किसान का डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले 50 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत: गोहाना में किसान का डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले 50 हजार
Thu, 07 Apr 2022 08:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 07 Apr 2022 08:19 PM IST
सार
किसान गोहाना में एटीएम से पैसे निकालने आया था अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम कार्ड लेकर पासवर्ड पूछने के साथ ही कार्ड बदल लिया। किसान के मोबाइल पर संदेश आया तो परिचित को दिखाने के बाद नकदी निकालने का पता लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
सोनीपत के गोहाना में फव्वारा चौक स्थित एटीएम से पैसे निकालने आए किसान को झांसे में लेकर एक व्यक्ति ने उसका डेबिट कार्ड ही बदल लिया। बाद में आरोपी ने उनसे पासवर्ड पता कर खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव चिडाना के रहने वाले राज कपूर ने शहर थाना पुलिस को बताया कि वह किसान होने के साथ अशिक्षित है। वह बुधवार को शहर के फव्वारा चौक स्थित एटीएम से पैसे निकलवाने गया था। वह एटीएम में कार्ड लगाने लगा तो वहां एक व्यक्ति पहले से ही खड़ा था। उसने कहा कि एटीएम कार्ड से पैसे ऐसे नहीं निकलते।
विज्ञापन
उसने उससे एटीएम कार्ड ले लिया और पासवर्ड भी पूछ लिया। बाद में एटीएम खराब होने की बात कही। उस दौरान व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में उसके मोबाइल पर संदेश आया। उसने अपने परिचित को दिखाया तो पता चला कि खाते से 50 हजार रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन
उसने अपनी जेब में रखा एटीएम कार्ड उसे दिखाया तो वह भी बदला हुआ मिला। तब उसे पता लगा कि एटीएम कार्ड बदलकर उस व्यक्ति ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।