{"_id":"5cbf6b5fbdec221455450b25","slug":"41556048735-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार ने किशोरी से किया दुष्कर्म, चार माह की गर्भवती होने पर चला पता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिश्तेदार ने किशोरी से किया दुष्कर्म, चार माह की गर्भवती होने पर चला पता
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
सोनीपत। शहर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में किराए पर रहने वाली 13 साल की लड़की से उसके रिश्तेदार ने कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी लड़की को धमकी देकर चुप करा देता था। जब लड़की की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचे। जहां उन्हें पता चला कि वह करीब चार माह की गर्भवती है। जिस पर जब लड़की से परिजनों ने बातचीत की तो उसने बताया कि उसके मामा के साढू़ ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। जिस पर सिटी थाना में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शहर थाना की ओल्ड चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक 13 वर्षीय लड़की की सोमवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिस पर परिजन उसे लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचे। जहां जांच करने पर पता लगा कि लड़की करीब चार माह की गर्भवती है। उसके परिजनों को इसका पता लगा तो उसके होश उड़ गए। उन्होंने लड़की से पूछताछ को उसने बताया कि मामा के साढू़ ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। जिस पर उसकी मां ने पुलिस को अवगत कराया। महिला ने बताया कि रिश्तेदार होने के चलते आरोपी अक्सर उनके घर आता था। आरोपी ने उसकी बेटी को घर में अकेला पाकर कई बार दुष्कर्म किया। जिसके चलते उसकी बेटी गर्भवती हो गई। इतना ही नहीं आरोपी उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर चुप करा देता था। जिस पर कोर्ट कांपलेक्स चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने व 6 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं लड़की को सामान्य अस्पताल से गंभीर हालत के चलते खानपुर रेफर कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। आरोपी बिहार का रहने वाला है। पुलिस की टीम उसकी गिरफ्तारी को लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।