{"_id":"5c40cbdcbdec22737e6af069","slug":"41547750364-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गारमेंट्स फैक्टरी में आग से लाखों का सामान जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गारमेंट्स फैक्टरी में आग से लाखों का सामान जलकर राख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली/सोनीपत। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित गारमेंट्स फैक्टरी में आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। वीरवार को दोपहर लगी आग ने कुछ देर में ही भीषण रूप धारण कर लिया था। कर्मियों ने मामले से पुलिस व फायर ब्रिगेड को अवगत कराया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से फैक्टरी मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुंडली औद्योगिक क्षेत्र के फेस-3 में स्थित अर्जन इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड 429 नंबर में स्थित डॉगी गारमेंट्स फैक्टरी में वीरवार दोपहर करीब 12 बजे किसी कारण के चलते आग लग गई। आग लगी देख कर्मियों ने फैक्टरी मालिक दिल्ली निवासी इंद्रजीत को जानकारी दी। कुछ देर में ही आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम को दी गई। फैक्टरी में डॉगी गारमेंट व पट्टे बनाए जाते हैं। कपड़े में लगी आग तेजी से फैल गई। आग लगने के बाद सभी कर्मियों को बाहर निकाला गया। कर्मियों ने आग पर अपने स्तर पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग विकराल होने के चलते काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलते ही कुंडली व राई से फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। बाद में मौके पर पहुंची पांच गाड़ियों ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना पर कुंडली थाना प्रभारी बीर सिंह भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। फैक्टरी मालिक इंद्रजीत ने बताया कि आग से लाखों का नुकसान हुआ है। हालांकि नुकसान का पूरा आकलन जांच के बाद ही हो सकेगा।
फैक्टरी के बाहर लगी रही लोगों की भीड़
कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में लगी आग के बाद बाहर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सैकड़ों लोग फैक्टरी के बाहर एकत्रित हो गए। पुलिस को उन्हें वहां से हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
पांच गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
आग लगने की सूचना के बाद कुंडली, राई, सोनीपत व गन्नौर से फायर बिग्रेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर बिग्रेड कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग कपड़े में लगी होने के चलते आग पर काबू पाने में उन्हें दिक्कत हुई।