फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   एटीएम क्लोन मामला : आरोपियों को लेकर दिल्ली गई पुलिस टीम

एटीएम क्लोन मामला : आरोपियों को लेकर दिल्ली गई पुलिस टीम

Wed, 26 Dec 2018 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
एटीएम क्लोन मामला : आरोपियों को लेकर दिल्ली गई पुलिस टीम
एटीएम कार्ड के क्लोन बनाने वाली मशीनें बरामदगी को दिल्ली गई पुलिस
विज्ञापन

-लाखों की ठगी करने के तीनों आरोपियों को भी साथ ले गई पुलिस टीम
-मशीन बरामद करने के साथ ही रुपयों की रिकवरी की भी हो रही कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर/सोनीपत। एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर लोगों के लाखों रुपये ठगने के मामले में पुलिस रिकवरी करने में जुट गई है। मंगलवार को पुलिस की एक टीम आरोपियों को लेकर दिल्ली गई है। टीम आरोपियों की निशानदेही पर धोखाधड़ी के लिए प्रयोग की गई मशीनें व उनके द्वारा निकलवाए गए पैसों को बरामद करने का प्रयास करेगी।

विदित रहे कि गन्नौर क्षेत्र के लोगों के एटीएम कार्ड से पैसे निकाले जाने के मामले में गांव लड़सौली स्थित सीएनजी स्टेशन पर कार्यरत भिवानी के जुई खुर्द निवासी रवि व दिल्ली के नजफगढ़ स्थित श्याम विहार निवासी मनीष तथा मामले में मास्टर माइंड झज्जर के गांव झामरी निवासी सुरेंद्र को काबू किया था। पुलिस ने उन्हें सात दिन के रिमांड पर लिया है। मंगलवार को पुलिस टीम आरोपियों को लेकर दिल्ली रवाना हो गई। पुलिस पूछताछ के दौरान सामने आया था कि एटीएम कार्ड क्लोन तैयार करने के मामले के मास्टर माइंड सुरेंद्र द्वारा कई जगहों पर धोखाधड़ी की है। जिसके लिए कई मशीनों का प्रयोग किया गया है। पुलिस अभी तक आरोपियों के पास से एक स्वैप मशीन, एक एटीएम डाटा चोरी करने की मशीन व पैन ड्राईव ही बरामद कर पाई है। पुलिस अब आरोपियों के साथ दिल्ली गई हैं जहां से पुलिस अन्य मशीनों व पैसों की रिकवरी करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed