फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   हॉस्टल के टॉयलेट में दसवीं कक्षा के छात्र ने किया आठवीं कक्षा के छात्र से कुकर्म

हॉस्टल के टॉयलेट में दसवीं कक्षा के छात्र ने किया आठवीं कक्षा के छात्र से कुकर्म

Thu, 29 Nov 2018 01:15 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
हॉस्टल के टॉयलेट में दसवीं कक्षा के छात्र ने किया आठवीं कक्षा के छात्र से कुकर्म
हॉस्टल के टॉयलेट में दसवीं के छात्र ने आठवीं के छात्र से किया कुकर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। मुरथल थाना क्षेत्र के गांव स्थित निजी स्कूल के हॉस्टल में दसवीं कक्षा के छात्र ने आठवीं कक्षा के छात्र के साथ कुकर्म कर दिया। जब छात्र के माता-पिता उससे मिलने आए तो करीब 15 दिन पहले हुए मामले से उन्हें अवगत कराया। पीड़ित छात्र के अभिभावक उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

दिल्ली का रहने वाला 14 वर्षीय किशोर मुरथल थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है। वह स्कूल के हॉस्टल में ही रहता है। पीड़ित छात्र के माता-पिता उससे हॉस्टल में मिलने आए थे। छात्र ने रोते हुए अपने माता-पिता को बताया कि करीब 15 दिन पहले वह सुबह के समय टॉयलेट में गया था। इसी दौरान हॉस्टल में रह रहा दसवीं कक्षा का एक छात्र भी टॉयलेट में घुस गया और उसे डरा-धमका कर उसके साथ कुकर्म किया। शिकायत मिलने पर थाना मुरथल पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
पीड़ित छात्र के पिता ने दसवीं कक्षा के छात्र के खिलाफ शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
सुरेश कुमार, जांच अधिकारी, थाना मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed