फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मोबाइल छीनने के दौरान विरोध करने पर की थी युवक की हत्या, एक गिरफ्तार

मोबाइल छीनने के दौरान विरोध करने पर की थी युवक की हत्या, एक गिरफ्तार

Thu, 06 Sep 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल छीनने के दौरान विरोध करने पर की थी युवक की हत्या, एक गिरफ्तार
मोबाइल छीनने का विरोध करने पर की थी युवक की हत्या, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। प्याऊ मनियारी के पास से गुजर रही ड्रेन-8 में युवक की हत्या कर शव फेंकने के मामले से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। मोबाइल फोन छीनने के दौरान विरोध करने पर वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर के मामले में हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के जिला रीवा के गांव राजदोहा फिलहाल प्याऊमनियारी निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
उल्लेखनीय है कि 22 अगस्त को प्याऊ मनियारी के पास से गुजरने वाली ड्रेन-8 में एक युवक का शव मिला था। राहगीरों ने युवक का शव देखकर पुलिस को अवगत कराया था। पुलिस जांच में शव की पहचान बिहार के जिला गोपालगंज निवासी संदीप तिवारी (19) के रूप में हुई थी। संदीप तीन महीने पहले रोजगार की तलाश में अपने मौसेरे भाई के पास कुंडली आया था। उसके मौसेरे भाई अकरेश कुमार द्वारा शव की पहचान संदीप तिवारी के रूप में करने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। अकरेश ने पुलिस को बताया था कि संदीप उसके साथ ही कुंडली स्थित फैक्टरी में काम करता था। संदीप फैक्टरी से बाहर कमरा लेकर रह रहा था, जबकि उसने फैक्टरी में बना क्वार्टर ले रखा है। 21 अगस्त को फैक्टरी की छुट्टी जल्दी हो गई थी। वह अपने क्वार्टर में ही रुक गया, जबकि संदीप उससे 200 रुपये लेकर अपने कमरे में जाने की बात कहकर चला आया था। बाद में उसे पता लगा था कि उसके भाई की हत्या हो गई है। उसके गले पर चाकू के निशान मिले थे। उसका मोबाइल व नकदी गायब थी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए कुंडली थाना प्रभारी बीर सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए मनीष कुमार को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

मोबाइल छीनने पर मचाया शोर तो मार दिया था चाकू
गिरफ्तार आरोपी मनीष ने पुलिस को बताया कि घटना की देर शाम वह अपने साथी के साथ ड्रेन नंबर आठ पर था। वहां पर उन्हें युवक फोन लेकर जाता दिखाई दिया। उन्होंने उससे फोन छीनने का प्रयास किया तो वह विरोध करने लगा। फोन छीनने के दौरान युवक के शोर मचाने पर उन्होंने फंसने के डर से उसके गले पर चाकू मार दिया था। जिससे वह वहीं बेसुध होकर गिर गया था और उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने फंसने के भय से उसका शव खुर्द-बुर्द करने के लिए ड्रेन में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिस पर मामले में एक आरोपी को काबू कर लिया है। उसके साथी का पता लगाया जा रहा है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी ने मोबाइल छीनने के दौरान विरोध करने पर हत्या करना स्वीकार किया है।
- बीरसिंह, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed