{"_id":"5a9c5b244f1c1b4f588bbdd9","slug":"41520196388-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश कालोनी में एचटी लाइन का तार टूटकर छतों पर गिरा, लाइन कटने से हादसा टला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैलाश कालोनी में एचटी लाइन का तार टूटकर छतों पर गिरा, लाइन कटने से हादसा टला
Updated Mon, 05 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
कैलाश कालोनी में एचटी लाइन का तार टूटकर छतों पर गिरा, लाइन कटने से हादसा टला
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के कैलाश कालोनी में रविवार शाम को एचटी लाइन का तार टूटकर छतों पर गिर गया। इसके तुरंत बाद बिजली की लाइन कटने से बड़ा हादसा टल गया। इसके चलते स्थानीय लोगों ने बिजली निगम के खिलाफ रोष जताया। लोगों का आरोप है कि एचटी लाइन का तार टूटने की घटनाएं कई बार हो चुकी है। इसके चलते कई हादसे भी हो चुके है। उसके बावजूद बिजली निगम की ओर से शिकायत करने पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बिजली निगम की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासी हरीश इंदौरा, बलजीत, दरियाव सिंह, रामचंद्र, जिले सिंह, महासिंह ने बताया कि एचटी लाइन के तार टूटने की समस्या पिछले कई सालों से बनी हुई है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की एचटी लाइन को क्षेत्र से दूसरे जगह शिफ्ट कराने की मांग अधिकारियों को कई बार की जा चुकी है। क्षेत्र के लोगों ने इस मांग को लेकर दिसंबर माह में आखरी बार शिकायत की थी। उस दौरान बिजली अधिकारियों ने लाइन शिफ्ट करने के लिए एक माह का समय दिया गया था। उसके बाद अभी तक लाइन शिफ्ट करने की ओर कोई कदम नहीं उठाया गया है। जिसके चलते क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि पहले भी एचटी लाइन का तार टूटने से कई घरों के बिजली उपकरण भी जल चुके है। इसके अलावा कई बड़े हादसे भी चुके है। निगम की अनदेखी का खामियाजा क्षेत्र के लोग को भुगत रहे हैं।