फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   शीतल पेय की बोतल में भरकर जेल में फेंकी शराब, बरामद

शीतल पेय की बोतल में भरकर जेल में फेंकी शराब, बरामद

Fri, 12 Jan 2018 12:02 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
शीतल पेय की बोतल में भरकर जेल में फेंकी शराब, बरामद
शीतल पेय की बोतल में भरकर जेल में फेंकी शराब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
जिला कारागार में शीतल पेय पदार्थ की बोतल में भरकर फेंकी गई शराब को जेल वार्डन से बरामद कर लिया। इसकी सूचना जेल अधीक्षक को दी गई। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि शराब किसके लिए फेंकी गई थी। शराब को पुलिस लाइन की तरफ से फेंका गया है।

जेल उप अधीक्षक रामचंद्र ने बताया कि बुधवार देर शाम अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस लाइन की तरफ से जेल परिसर में शराब फेंकी है। उन्होंने बताया कि अज्ञात ने दीवार के ऊपर से शीतल पेय पदार्थ की प्लास्टिक की आधा लीटर बोतल में शराब भरकर फेंकी गई। इसी दौरान वहां कार्यरत वार्डर सुनील कुमार देखा बोतल को खेलकर देखा कि उसमें शराब भरी है। उसने तुरंत जेल अधिकारियों को अवगत कराया। जिस पर उप अधीक्षक रामचंद्र ने मौके पर जाकर मुआयना किया और मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर सैंपल के लिए भिजवा दिया है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब को किसने फेंका है और किसके लिए फेंका गया है।
विज्ञापन

वर्जन
जिला कारागार में प्लास्टिक की बोतल में भरकर शराब को फेंकी गई है। जिसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
-रविंद्र, कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed