फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   वृद्धा के खाते से 3.90 लाख उड़ाए

वृद्धा के खाते से 3.90 लाख उड़ाए

Wed, 27 Dec 2017 02:45 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:45 AM IST
विज्ञापन
वृद्धा के खाते से 3.90 लाख उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
शहर की शास्त्री कॉलोनी की रहने वाली वृद्धा के खाते से तीन लाख 90 हजार रुपये की राशि उड़ाने का मामला सामने आया है। वृद्धा के खाते से तीन बैंक अकाउंट में राशि ट्रांसफर करने के साथ ही ब्रांडेड कंपनियों के सामान की खरीद की गई है। वृद्धा को जब मामले का पता लगा तो पुलिस को शिकायत दी गई। जिस पर सिटी थाना की कोर्ट काम्पलेक्स चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शास्त्री कॉलोनी निवासी सुमनलता (70) ने बताया कि उसका बैंक खाता लघु सचिवालय स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है। सुमनलता ने बताया कि 30 नवंबर को वह बुलंदशहर में रह रहे अपने बेटे के पास गई थी। 1 दिसंबर को उसके मोबाइल पर मैसेज आया। उसके बेटे ने मैैसेज देखा तो उसके खाते से 26 हजार 800 रुपये निकालने का संदेश था। उसके बेटे ने सभी मैसेज देखे तो पता लगा कि 28 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच उसके बैंक खाते से 3 लाख 90 हजार रुपये निकाले गए हैं। जिस पर मामले की शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों को की गई।
विज्ञापन

साथ ही दो दिसंबर तो जब बैंक से संपर्क किया तो पता लगा कि नकदी तीन लोगों के खाते में ट्रांसफर हुई है। साथ ही ब्रांडेड कंपनियों के सामान की गुरुग्राम से खरीद की गई है। राशि को बहादुरगढ़ निवासी रेनू रानी, यूपी के आगरा निवासी पप्पू सिंह और अलीगढ़ निवासी भोला राम शर्मा के खाते में ट्रांसफर किया गया है। वृद्धा ने मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की। जिस पर एसएसपी के निर्देश पर कोर्ट काम्पलेक्स चौकी में धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि इस बारे में आरोपी बनाई गई महिला व दो लोगों का रिकॉर्ड लिया जाएगा। साथ ही पता लगाया जाएगा कि वृद्धा के खाते से इनके खाते में राशि किस तरह ट्रांसफर की गई। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed