{"_id":"59adabc94f1c1b50738b5238","slug":"31504553929-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज चालक से मारपीट कर नकदी व मोबाइल छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज चालक से मारपीट कर नकदी व मोबाइल छीना
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज चालक से मारपीट कर नकदी व मोबाइल छीना
अमर उजाला ब्यूरो,
खरखौदा : शहर के दिल्ली चौक के पास कार सवार बदमाशों ने रोडवेज चालक से मारपीट कर उससे नकदी व मोबाइल छीन लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
खरखौदा के वार्ड 8 निवासी महाबीर ने बताया कि वह रोडवेज में चालक है। वह शनिवार की रात को किसी काम से वार्ड 6 निवासी भाई के घर पर जा रहा था। जब वह शहर के दिल्ली चौक के पास पहुंचा तो बस स्टैंड की तरफ से एक नैनो कार आकर उसके पास रुकी। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही दो युवक कार से उतरे और उसे पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने उससे 1730 रुपये की नकदी व मोबाइल, एटीएम, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य कागजात छीन लिए और अपने तीसरे साथी के साथ फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।