फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बदमाश शटर तोडने के बाद उखाड़ ले गए एटीएम

बदमाश शटर तोडने के बाद उखाड़ ले गए एटीएम

Sun, 03 Mar 2019 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
बदमाश शटर तोडने के बाद उखाड़ ले गए एटीएम
शटर तोड़ने के बाद एटीएम उखाड़ ले गए चोर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना/सोनीपत। शहर के बीच स्थित बरोदा रोड पर सामान्य अस्पताल के पास से चोर शटर तोड़कर एक्सिस बैंक का एटीएम ही उखाड़ ले गए। एक सप्ताह से खराब पड़े एटीएम में 66 हजार 300 रुपये की नकदी थी। चोर बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए थे और उसी में एटीएम लादकर ले गए। चोरों ने महज 15 मिनट में पूरी वारदात को अंजाम दिया। बैंक अधिकारियों का कहना है कि मुंबई हेडक्वार्टर से सीसीटीवी की फुटेज आने के बाद ही चोरों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। स्थानीय शाखा प्रबंधक संदीप कुमार की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक्सिस बैंक की तरफ से बरोदा रोड स्थित सरकारी अस्पताल के पास करीब एक माह पहले ही एटीएम लगाया गया था। बैंक अधिकारियों ने बताया कि 12 फरवरी को एटीएम में 2 लाख रुपये की नकदी डाली गई थी। सप्ताह भर पहले एटीएम में तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसके बाद उसे उपभोक्ताओं के लिए बंद कर दिया गया था। उस समय उसमें 66 हजार 300 रुपये थे। एटीएम पर रात को कोई सुरक्षा कर्मी नहीं था। इसे रात को दस बजे बंद कर दिया जाता था और सुबह खोल दिया जाता था। शनिवार सुबह बैंक अधिकारियों को पता लगा कि एटीएम को उखाड़ लिया गया है। इस संबंध में सूचना देने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास की दुकानों व शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी को खंगाला। शुक्रवार रात को 1 बजकर 17 मिनट पर चोर बोलेरो गाड़ी में सवार होकर एटीएम पर पहुंचे थे। इसके बाद शटर को तोड़ा और चोर एटीएम को उखाड़ कर गाड़ी में लाद ले गए। पता लगाया जा रहा है कि गाड़ी में कितने चोर सवार थे। एटीएम में लगे सीसीटीवी की मुंबई हेडक्वार्टर से फुटेज आने पर यह पता लग सकेगा। पुलिस ने शाखा के मैनेजर संदीप कुमार के बयान पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दुकानदार ने टूटा शटर देखकर दी जानकारी
दुकानदार कमल ने बताया कि उसकी दुकान एटीएम के पास ही है। वह तड़के पांच बजे जब अपनी दुकान पर आया तो उसने देखा कि एटीएम का शटर उखड़ा हुआ है। जिसके बाद उन्होंने सुबह के समय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बैंक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले स्ट्रीट लाइट को बंद किया
दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखने पर पता चला कि चोर बोलेरो गाड़ी में रेलवे फाटक की तरफ से शहर की तरफ आए। कुछ दूरी से गाड़ी वापस मोड़ कर एटीएम पर पहुंचे। चोरों ने इसके बाद वहां लगी स्ट्रीट लाइट को बंद किया। इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाते हुए शटर को उखाड़ कर घटना को अंजाम दिया।

---
सुबह एटीएम उखाड़कर ले जाने की शिकायत मिली थी। इस संबंध में शहर थाना में शिकायत दे दी गई है। एटीएम में 66 हजार 300 रुपये थे। एटीएम की फुटेज मंगवाई गई है। जिससे चोरों के बारे में जानकारी मिल सके।
संदीप कुमार, शाखा प्रबंधक गोहाना, एक्सिस बैंक
----
एटीएम बरोदा रोड से उखाड़ा गया है। चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द चोरों के बारे में जानकारी जुटाकर उन्हें काबू किया जाएगा।
अरुण कुमार, थाना शहर प्रभारी।
-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed