फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   विपरीत दिशा से आ रही क्रूजर ने कार को मारी टक्कर, एक्साइज विभाग के एसआई समेत दो की मौत-AMBALA

विपरीत दिशा से आ रही क्रूजर ने कार को मारी टक्कर, एक्साइज विभाग के एसआई समेत दो की मौत-AMBALA

Tue, 18 Dec 2018 02:27 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
विपरीत दिशा से आ रही क्रूजर ने कार को मारी टक्कर, एक्साइज विभाग के एसआई समेत दो की मौत-AMBALA
फोटो
विज्ञापन

--
गलत दिशा से आ रहे क्रूजर ने कार को मारी टक्कर, रोहतक के एक्साइज एसआई समेत दो की मौत
-हादसे में चंडीगढ़ आईटी विभाग में कार्यरत रोहतक के दो अन्य युवक हुए घायल
-चंडीगढ़ में कार्यरत चारों युवक कार से रोहतक से जा रहे थे चंडीगढ़, रोहतक-गोहाना एनएच-709 पर गांव रुखी के पास हुआ हादसा
-हादसे के बाद सड़क पर पलट गई कार, क्रूजर चालक फरार
फोटो : 12 : हादसे के बाद सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान बिलखते करते परिजन।
फोटो : 13 : ईशान का फाइल फोटो।
फोटो : 14 : पीयूष का फाइल फोटो।
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक, गोहाना (सोनीपत)। रोहतक-गोहाना एनएच-709 पर गांव रुखी के पास विपरीत दिशा से आ रही क्रूजर ने ऑल्टो कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सड़क पर पलट गई और कार सवार रोहतक के रहने वाले एक्साइज विभाग के एसआई समेत दो युवकों की मौत हो गई। उनके रोहतक के ही रहने वाले दो साथी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। चारों साथी कार से रोहतक से चंडीगढ़ जा रहे थे। क्रूजर चालक के गलत दिशा से सामने आने के चलते हादसा हुआ। पुलिस ने क्रूजर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रोहतक के आर्यनगर का रहने वाला ईशान अपने साथी भगत कॉलोनी निवासी पीयूष, सुभाष नगर निवासी गौतम व प्रताप मोहल्ला किला रोड निवासी गौरव के साथ ऑल्टो कार से चंडीगढ़ जा रहा था। चारों चंडीगढ़ में कार्यरत हैं और ड्यूटी पर जाने के लिए सोमवार को रोहतक से निकले थे। ईशान चंडीगढ़ एक्साइज विभाग में एसआई के पद पर और पीयूष, गौतम व गौरव आईटी विभाग में कार्यरत है। वह सोमवार को रोहतक से सुबह छह बजे चंडीगढ़ के लिए गौरव की ऑल्टो कार लेकर निकले थे। जब कार रोहतक रोड पर गांव रुखी के पास पहलवान ढाबे के निकट पहुंची तो सामने से आ रहे एक क्रूजर चालक ने उनकी कार को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। हादसे में ईशान व पीयूष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गौरव व गौतम घायल हो गए। दोनों को गांव खानपुर कलां अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक क्रूजर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने गौतम के बयान पर क्रूजर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के दौरान गमगीन रहा माहौल
ईशान व पीयूष के परिजन उनके शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए सामान्य अस्पताल आए थे। वहां पर परिजनों के आंसू नहीं रुक रहे थे, जिससे माहौल गमगीन हो गया। उनके साथ आए लोगों ने परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
क्रूजर चालक ने गलत दिशा से आकर आल्टो कार को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में कार पलट गई और कार सवार दो युवकों की मौत हो गई व दो घायल हो गए। क्रूजर को कब्जे में लेकर उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
चांद सिंह, चौकी प्रभारी, भैंसवान खुर्द
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed