{"_id":"59ea64034f1c1b76678b686f","slug":"201508533251-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेजन कंपनी का लाखों का सामान लूटने के मामले में दो काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमेजन कंपनी का लाखों का सामान लूटने के मामले में दो काबू
Updated Sat, 21 Oct 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत/कुंडली।
हाईवे पर नाथूपुर के पास अमेजन कंपनी का सामान लेकर जा रहे कैंटर चालक को बंधक बनाकर उसका अपहरण कर लाखों का सामान लूटने के मामले में कार्रवाई करते हुए कुंडली पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी बिहार स्थित दरभंगा के गांव पनीशाह निवासी अशोक कुमार व गांव शिवराम निवासी विश्वनाथ है। आरोपियों का अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उसके साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।
मूलरूप से मध्यप्रदेश के जिला छतरपुर के गांव ईशानगर निवासी मुन्ना खान ने 17 अक्टूबर को कुंडली पुलिस को बताया था कि वह सुरेंद्र बाबू के कैंटर पर चालक का काम करता है। वह अपने कैंटर में दिल्ली के महिपालपुर से अमेजन कंपनी का सामान लेकर अलग-अलग स्थानों पर पहुंचाता है। वह सोमवार रात करीब डेढ़ बजे दिल्ली से सामान के 126 बैग लेकर सोनीपत ब्रांच के लिए निकला था। उनके कंपनी के विभिन्न उत्पाद थे। जब वह रात तीन बजे नाथूपुर के पास पहुंचा था तो इसी दौरान कार सवार युवकों ने उसे रुकवा कर कहा था कि वह पीछे एक्सीडेंट कर भागा है। उसके कैंटर रोकते ही कार सवार पांच युवकों ने उसे नीचे उतारकर जबरन अपनी कार में बैठा लिया था। कार में दो अन्य युवक पहले से ही सवार थे। वह उसे पानीपत की तरफ ले गए थे। बाद में वह उसे 20-25 किलोमीटर घूमाने के बाद कुमासपुर के पास स्थित ओमेक्स सिटी के निकट उतार गए थे। उसका कैंटर गेट के पास खड़ा था। उसने देखा कि कैंटर के अंदर से 126 बैग गायब थे। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया था। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया था।
मामले में एएसआई रामबीर की टीम ने कार्रवाई करते हुए अशोक व विश्वनाथ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उनके साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
वर्जन
कैंटर चालक से लूट मामले में दो आरोपियों को काबू किया गया है। उन्हें चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले में उनके साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
रामबीर, जांच अधिकारी, कुंडली थाना।