फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मदद मांगकर ट्रैक्टर ले उड़ा चोर

मदद मांगकर ट्रैक्टर ले उड़ा चोर

Thu, 27 Jul 2017 01:51 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
मदद मांगकर ट्रैक्टर ले उड़ा चोर
मदद मांगकर ट्रैक्टर ले उड़ा चोर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के महाराणा प्रताप चौक के पास एक ठग ट्रैक्टर चालक से मदद मांगकर उसका ट्रैक्टर ही चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पानीपत के गांव चुलकाना निवासी अनोज ने पुलिस को बताया कि उसका भांजा सोनीपत में पढ़ता है। वह 23 जुलाई को अपने भांजे से मिलने के लिए अपना नया ट्रैक्टर लेकर सोनीपत आया था। वह भांजे से मिलकर जब वापस लौट रहा था तो महाराणा प्रताप चौक पर उसे एक व्यक्ति मिला। उसने उसे रोककर कहा कि उसकी महेंद्र पिकअप गाड़ी फंसी हुई है। उसने उसे गाड़ी निकालने के लिए मदद मांगी। जिस पर वह गाड़ी निकलवाने को तैयार हो गया। इस पर व्यक्ति ने कहा कि उसके पास बाइक है और उसके गोदाम पर गाड़ी निकालने के लिए लोहे की जंजीर (टोचन) रखा है। उसे उठाकर ले आते हॅैं। इस पर वह उसकी बाइक पर बैठकर चल दिया। कुछ दूर जाने के बाद व्यक्ति ने उसे कहा कि वह गोदाम की चाबी तो वहीं रह गई है। इस पर व्यक्ति उसे बाइक से उतारकर चाबी लेने के लिए चला गया। जब काफी देर तक नहीं लौटा तो वह अपने ट्रैक्टर खड़ा करने के स्थान पर गया। वहां जाकर देखा तो उसका ट्रैक्टर गायब मिला। उसे शक है कि व्यक्ति उसे मदद करने के झांसे में लेकर उसका ट्रैक्टर लेकर भाग गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
ट्रैक्टर चालक ने झांसे में लेकर ट्रैक्टर चोरी की शिकायत दी थी। जिस पर जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। चोर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
अनिरूद्ध, थाना प्रभारी सिविल लाइन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed