फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   20 years in jail for raping a teenager in Sonipat

Sonipat: किशोरी से दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल की कैद, 50 हजार रुपये जुर्माना भी किया

Thu, 24 Nov 2022 01:59 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 24 Nov 2022 01:59 AM IST
सार

अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये जुर्माना भी किया है। जुर्माना अदा न करने पर एक साल अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी। 

विज्ञापन
20 years in jail for raping a teenager in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरुचि अतरेजा सिंह की अदालत ने किशोरी को बहकाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को दोषी करार दिया। अदालत ने दोषी को 20 साल कैद व 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर एक साल अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी। 
विज्ञापन


मुरथल थाना क्षेत्र के व्यक्ति ने 7 जुलाई, 2020 को पुलिस को बताया था कि दोपहर को अचानक उनकी 16 साल की बेटी लापता हो गई। उन्होंने गांव के एक भांजे पर बेटी के अपहरण का शक जताया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। बाद में जांच करते हुए लड़की को फरीदाबाद से बरामद कर लिया था।
विज्ञापन


लड़की ने पुलिस को बताया था कि उसे पहले मुरथल में एक फ्लैट में ले जाया गया था। वहां से उसे फरीदाबाद ले गए। फरीदाबाद में गिवाना निवासी विजय ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मामले में आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में सुनवाई के बाद एएसजे सुरुचि अतरेजा सिंह की अदालत ने विजय को दोषी करार दिया है। साथ ही अन्य आरोपियों को बरी कर दिया गया। अदालत ने दोषी विजय को 4 पॉक्सो एक्ट में 20 साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये जुर्माना भी किया है। जुर्माना राशि अदा न करने पर दोषी को एक साल अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed