फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बंद पड़ी लेदर फैक्टरी में लगी आग

बंद पड़ी लेदर फैक्टरी में लगी आग

Sun, 14 Apr 2019 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
बंद पड़ी लेदर फैक्टरी में लगी आग
कुंडली। गांव रसोई स्थित बंद पड़ी लेदर फैक्टरी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की सूचना चौकीदार ने पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना मिलते ही कुंडली से फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग पर काबू पाने पहुंची, लेकिन गाड़ी वहां पहुंचते ही खराब हो गई। बाद में सोनीपत से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। फैक्टरी करीब दो साल से बंद पड़ी है और लोन की राशि नहीं देने के चलते बैंक ने इसे सील कर रखा है। आग से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

गांव रसोई स्थित किरण लेदर फैक्टरी में शनिवार तड़के करीब पांच बजे अचानक आग लग गई। बंद पड़ी जिस लेदर फैक्टरी में आग लगी है उसमें काफी संख्या में बंदर रहते हैं। तड़के अचानक बंदरों की चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद ही पता लगा कि फैक्टरी में आग लगी हुई है। चौकीदार ने आग लगी देख मामले से पुलिस व फायर ब्रिगेड को अवगत कराया। सूचना मिलते ही कुंडली से फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने के लिए पहुंची तो गाड़ी खराब हो गई। जिससे आग पर काबू पाने में परेशानी हुई। बाद में राई व सोनीपत से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। जिसके बाद दोपहर को आग पर काबू पाया जा सका। आग से फैक्टरी में रखा स्क्रैप जल गया। जिससे यहां काफी नुकसान होने की संभावना है।
विज्ञापन

बैंक ने दो साल पहले सील की थी फैक्टरी
बताया गया है कि फैक्टरी मालिक ने इस कंपनी पर करोड़ों रुपये लोन ले रखा था। लोन की राशि नहीं चुकाने के चलते दो साल पहले बैंक ने फैक्टरी को सील कर दिया था। जिसके बाद से यहां काम नहीं हो रहा था। साथ ही फैक्टरी के अंदर सील किया गया लेदर का माल भी अंदर ही पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंडली और राई की फायर ब्रिगेड गाड़ियों की हालत खस्ता
रसोई स्थिति फैक्टरी में आग पर काबू पाने के लिए पहुंची कुंडली की फायर ब्रिगेड गाड़ी जहां खराब हो गई वहीं राई की फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी बेहतर स्थिति में नहीं है। राई और कुंडली में करीब चार हजार कंपनियां है। जिसमें कई गत्ते की फैक्टरी भी शामिल है। ऐसे में आगजनी होते ही तुरंत काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का बेहतर स्थिति में होना आवश्यक है।

रसोई स्थित फैक्टरी में आग लगने की सूचना पर कुंडली में खड़ी गाड़ी को भेजा गया था। उसका डीजल पंप अचानक खराब हो गया। जिसके चलते राई व सोनीपत से गाड़ी भेजकर आग पर काबू पा लिया गया।
आरडी भारद्वाज, जिला फायर ब्रिगेड अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed