{"_id":"5c929dc9bdec2258a5431e2e","slug":"191553112521-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित फाइल...शराब कारोबारी हत्याकांड में कुख्यात राजू बसौदी गैंग के तीन शार्प-शूटर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संशोधित फाइल...शराब कारोबारी हत्याकांड में कुख्यात राजू बसौदी गैंग के तीन शार्प-शूटर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब कारोबारी हत्याकांड : कुख्यात राजू बसौदी गैंग के तीन शार्प-शूटर काबू
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव खेवड़ा में सर्विस स्टेशन पर गाड़ी वाशिंग कराने गए शराब कारोबारी की बेरहमी से 32 गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रोहतक के खेड़ी सांपला गांव के रहने वाला मोहित उर्फ मौजी, रोहित उर्फ रॉकी व निशांत है। तीनों आरोपी कुख्यात राजू बसौदी गैंग के शार्प-शूटर है। उन्होंने राजू बसौदी के कहने पर वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया है।
डीएसपी मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने राई थाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि गांव खेवड़ा निवासी नरेंद्र (32) हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को बीसवां मील के पास केएमपी-केजीपी जीरो प्वाइंट से गिरफ्तार किया गया है।
क्या हैं पूरा मामला
मामले को लेकर गांव खेवड़ा निवासी संजय ने 14 मार्च को शिकायत दी थी कि वह अपने भाई नरेंद्र के साथ सफारी गाड़ी लेकर के गांव के अड्डे पर स्थित दादा सर्विस स्टेशन पर गया था। नरेंद्र वहां बैठकर अपनी गाड़ी की वाशिंग कराने लगा। इसी दौरान तीन बाइक पर सवार होकर आए छह हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसके भाई की हत्या कर दी थी। उसने अपने मौसेरे भाई व झज्जर पुलिस में हेड कांस्टेबल गांव खेवड़ा निवासी सूरज, कुख्यात राजू बसौदी, अक्षय पलड़ा व पांच अन्य पर हत्या का मामला दर्ज कराया था। राई थाना पुलिस घटना के बाद से ही हमलावरों की तलाश में लगी थी।
विज्ञापन
बुधवार को राई थाना प्रभारी अनिल छिल्लर को सूचना मिली थी कि राजू बसौदी के शार्प-शूटर केएमपी के पास आने वाले हैं। पुलिस ने वहां घेराबंदी कर दी। जब बदमाश वहां पहुंचे तो पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से अवैध हथियार बरामद किए गए। आरोपियों ने अपनी पहचान मोहित, रोहित व निशांत के रूप में दी है। पुलिस ने तीनों को छह दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
आरोपियों से अवैध हथियार बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार किए तीनों आरोपियों के पास से 32 बोर की पिस्टल व सात कारतूस व 315 बोर का तमंचा व तीन कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने उनके हथियारों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
राजू बसौदी की घेराबंदी बढ़ाई
पुलिस टीम ने कुख्यात राजू बसौदी के तीन शार्प-शूटर को गिरफ्तार करने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी बढ़ा दी है। पुलिस का दावा है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस उसके बारे के सभी इनपुट जुटा रही है।
बड़ी वारदात की फिराक में थे आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि उन्हें राजू बसौदी ने किसी बड़ी वारदात को अंजाम देेने के लिए बुलवाया था। राजू बसौदी ने उन्हें कहा था कि यह वारदात करने के बाद उनके पास बहुत सा पैसा आ जाएगा। हालांकि वह अभी यह नहीं बता सके कि राजू ने उन्हें किस वारदात को अंजाम देने के लिए बुलाया था।
हेड कांस्टेबल की संलिप्तता की जांच करेगी पुलिस
डीएसपी ने बताया कि मामले में आरोपी हेड कांस्टेबल सूरज को पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार कर रखा है। उसकी शराब कारोबारी हत्याकांड में संलिप्तता का पता लगाया जाएगा। अगर कोई भूमिका मिली तो उसे इस मामले में भी गिरफ्तार किया जाएगा।
खेवड़ा में हुए शराब कारोबारी की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया गया है। तीनों कुख्यात राजू बसौदी के शार्प-शूटर है। मामले से जुड़े सभी तथ्य जुटाए जा रहे हैं।
-जितेंद्र कुमार, डीएसपी मुख्यालय सोनीपत।