{"_id":"5c6077c4bdec226bbc656c86","slug":"191549825988-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार ने शटर बंद कर जूते की दुकान में लगाया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार ने शटर बंद कर जूते की दुकान में लगाया फंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानदार ने शटर बंद कर जूते की दुकान में लगाया फंदा
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के कच्चे क्वार्टर मार्केट में जूते की दुकान चलाने वाले युवक ने दुकान के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब उसके कारिंदे दुकान पर पहुंचे तो उसे फंदे पर लटका देख तुरंत निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
कोट मोहल्ला निवासी ओनिश (28) कच्चे क्वार्टर में जूते की दुकान चलाता था। ओनिश शनिवार सुबह घर से दुकान के लिए आया था। दुकान पर आने के बाद उसने अंदर से शटर बंद कर दुकान के अंदर ही फंदा लगा लिया। बाद में जब उसके कारिंदे दुकान पर पहुंचे तो उसे फंदे पर लटका देख तुरंत नीचे उतारा। परिजनों को अवगत कराने के बाद उसे मुरथल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना के बाद पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। दुकानदार मानसिक रूप से परेशान बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कच्चे क्वार्टर मार्केट में एक दुकानदार ने दुकान के अंदर ही फंदा लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों का कहना है कि वह कई दिन से मानसिक रूप से परेशान था। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को साैंप दिया गया है।
विज्ञापन
-शमशेर सिंह, जांच अधिकारी थाना सिविल लाइन।