फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   लूट के मामले में मोस्टवांटेड को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस, लूटा गया लैपटाप व एक लाख रुपये बरामद 15-59-43

लूट के मामले में मोस्टवांटेड को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस, लूटा गया लैपटाप व एक लाख रुपये बरामद 15-59-43

Thu, 28 Mar 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
लूट के मामले में मोस्टवांटेड को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस, लूटा गया लैपटाप व एक लाख रुपये बरामद 15-59-43
पुलिस वर्दीधारी लुटेरे से लैपटाप और एक लाख रुपये बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरथल (सोनीपत)। थाना पुलिस ने हथियार के बल पर लूटपाट के मामले में आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी मूलरूप से पंजाब के जालंधर का रहने वाला और वह कुछ समय से ग्रेटर नोएडा में फ्लैट लेकर रह रहा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लूटे गए एक लाख रुपये व लैपटाप बरामद किया है। लूटी गई कार को पहले ही बरामद किया जा चुका है।

विदित रहे कि 17 दिसंबर, 2018 को दिल्ली के प्रीतमपुरा निवासी अमित गोयल ने थाना मुरथल में शिकायत दी थी कि दो युवकों ने कुराड़ स्थित 51 माइलस्टोन होटल के नजदीक से हथियार के बल पर लूटपाट की है। पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने एक लाख रुपये, लैपटाप, चेकबुक व वरेना कार लूटी थी। मुरथल थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया था। पुलिस लूटी गई कार को पहले ही बरामद कर चुकी थी। जांच कर रहे एसआई कुलदीप सिंह की टीम को पता चला लूट में आरोपी इंद्रजीत शामिल है जोकि इस समय राजस्थान की अजमेर जेल में। पुलिस ने अजमेर जेल से इंद्रजीत को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर उसे न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस ने रिमांड के दौरान उससे लूटे गए एक लाख रुपये, लैपटाप व लूट के समय पहनी गई पुलिस की वर्दी को बरामद कर लिया है। एसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि इंद्रजीत पर 44 मामले दर्ज हैं। उस पर ज्यादातर मामले एटीएम को उखाड़ने के हैं। उसके खिलाफ पंजाब में 30, राजस्थान में 8 व हरियाणा में 6 मामले दर्ज हैं। हरियाणा में सभी मामले लूटपाट के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed