{"_id":"5ae4c8254f1c1b61098b6c72","slug":"181524942885-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवक-युवतियों ने ढाबे पर की तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत युवक-युवतियों ने ढाबे पर की तोड़फोड़
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत युवक और युवतियों ने ढाबे पर की तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो
राई। बहालगढ़ स्थित एक ढाबे पर पहुंचे नशे में धुत युवक और युवतियों ने जमकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर कर्मचारियों के साथ हाथापाई की, वही एक कर्मचारी पर पिस्तौल तान दी। ढाबा प्रबंधक की शिकायत पर थाना राई पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बहालगढ़ स्थित फाइव स्टार नाम के ढाबे पर शुक्रवार रात शराब के नशे में कई युवक और उनके साथ दो युवती पहुंच गई। उन्होंने वहां अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। ढाबा प्रबंधक ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने होटल कर्मचारियों के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। इसी दौरान एक कर्मचारी के साथ मारपीट करने लगे और ढाबे पर तोड़फोड़ करने लगे। आरोपी ने कर्मचारियों को डंडों से मारना शुरू कर दिया। उन्हें रोकने की कोशिश की तो एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर्मचारी पर तान दी। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी पिस्तौल लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए।