{"_id":"5a1b0ba14f1c1bc5758b55a5","slug":"181511721889-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक पर पिस्टल लेकर घूम रहे दो आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बाइक पर पिस्टल लेकर घूम रहे दो आरोपी काबू
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पुलिस टीम आरोपियों से कर रही पूछताछ
- नरेला से चोरी की थी बाइक
अमर उजाला ब्यूरो,
सोनीपत। कुंडल रोड से सैदपुर चौकी पुलिस ने दो युवकों को चोरी की बाइक व अवैध हथियारों सहित काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी रोहतक के हुमायूपुर का रहने वाला मंजीत व रोहणा निवासी विशाल हैं। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। बाइक को नरेला से चोरी किया था।
सैदपुर चौकी प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि एएसआई धर्मपाल शुक्रवार को सैदपुर चौक के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कुंडल रोड पर उन्हें बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। दोनों ने बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगा रखी थी। युवक पुलिस को देखकर वापस जाने लगे तो उन्हें शक के आधार पर काबू किया गया। युवकों की तलाशी लेने पर पुलिस ने विशाल के कब्जे से 12 बोर की पिस्टल व मंजीत के पास से दो कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने उनसे बाइक के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि बाइक को चोरी किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
नरेला से चोरी की बाइक
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने बाइक को करीब डेढ़ माह पहले नरेला की जेजे कालोनी से चोरी किया गया था। इसके बाद उन्होंने इसकी नंबर प्लेट को तोड़ दिया। जिसके बाद बगैर नंबर प्लेट लगाए ही घूमते थे।
विज्ञापन
वर्जन
दो युवकों को चोरी की बाइक व अवैध शस्त्रों सहित काबू किया गया है। दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। जिससे अन्य मामलों के बारे में पता लगाया जा सके।
युद्धवीर सिंह, चौकी प्रभारी, सैदपुर।