फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ट्रक से कार की भिडंत में चालक की मौत, दो गंभीर

ट्रक से कार की भिडंत में चालक की मौत, दो गंभीर

Sat, 24 Jun 2017 12:48 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से कार की भिडंत में चालक की मौत, दो गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राई (सोनीपत)।
नेशनल हाईवे के राई चौक पर एक ट्रक से कार की भिड़ंत हो गई, जिसमें चालक की मौत हो गई और कार सवार दंपति भी घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी राई पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

लुधियाना के गांव कोहाड़ा निवासी सुखदेव सिंह ने बताया कि उसका भतीजा जसविंद्र कार चालक है। वह बुधवार की रात दिल्ली हवाईअड्डे से परमजीत व उसकी पत्नी हरमेंद्र को पंजाब लेकर आ रहा था। जैसे ही उनकी कार राई चौक पर पहुंची तो अचानक पानीपत की तरफ से आ रहे एक ट्रक चालक ने अपना ट्रक राई गांव की तरफ मोड़ दिया। इस कारण उसकी कार ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। इससे उसके भतीजे जसविंद्र (29) की मौत हो गई और कार सवार रमजीत और उसकी पत्नी हरमेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया व अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चालक की मौत, दो गंभीर
नेशनल हाईवे के राई चौक पर हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed