फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Late at night, attackers assaulted a young man with bricks; he required five to six stitches on his head.

Kaithal News: देर रात हमलावरों ने युवक पर ईंटों से किया हमला, सिर में आए पांच से छह टांके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Late at night, attackers assaulted a young man with bricks; he required five to six stitches on his head.
​शिकायत की कॉपी दिखाते हुए घायल के परिजन। संवाद
कैथल। शुगर मिल कॉलोनी में रविवार देर रात बच्चों को पीटने से रोकने पहुंचे सोनू पर हमलावरों ने ईंटों से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने के कारण सोनू को पांच से छह टांके लगाए गए। इस दौरान एक युवक ने देसी कट्टे से फायर करने का प्रयास भी किया लेकिन कट्टा नहीं चला। मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

घायल सोनू ने बताया कि रविवार देर रात उसके घर के बाहर कुछ युवक दो बच्चों को पीट रहे थे। उसने इसका कारण पूछा और बच्चों को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान युवक उसके साथ भिड़ गए और ईंटों से हमला शुरू कर दिया। एक आरोपी ने देसी कट्टा निकालकर गोली चलाने की कोशिश की लेकिन वह फायर नहीं कर सका। सोनू के अनुसार मौके पर कई युवक मौजूद थे और इनमें कई नशे में थे। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। इस मामले से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें हमलावर गली से भागते हुए नजर आ रहे हैं। एक युवक के हाथ में देसी कट्टा भी है।
विज्ञापन


तीन युवकों पर पहले भी केस होने का आरोप
सोनू ने आरोप लगाया कि नीरज, जीतू और रोनी नामक युवक पहले भी जेल जा चुके हैं। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोग रात के समय हथियार लेकर घूमते हैं और आए दिन विवाद करते हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सोनू के अनुसार, विवाद के दौरान हमलावरों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट की। दो महिलाओं के हाथों पर डंडे से चोट लगने का आरोप है। घटना के समय एक वाहन भी बाहर खड़ा था। सोनू ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंची और बाद में 112 की गाड़ी वहां पहुंची। कॉलोनी निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। हमलावरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। -रमेश, सिविल लाइन थाना प्रभारी

शिकायत की कॉपी दिखाते हुए घायल के परिजन। संवाद

शिकायत की कॉपी दिखाते हुए घायल के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed