{"_id":"5a0de5e54f1c1bd9538bda56","slug":"171510860261-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रूण लिंग जांच गिरोह का सदस्य काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भ्रूण लिंग जांच गिरोह का सदस्य काबू
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
भ्रूण लिंग जांच गिरोह के एक सदस्य को सदर थाना पुलिस ने काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी कुराड़ निवासी नरेंद्र है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बता दें कि 18 अगस्त को स्वास्थ्य विभाग की टीम ले भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया था। इसके लिए टीम ने एक डिकोय (नकली ग्राहक) को तैयार किया। संपर्क करने पर पता चला कि कुराड़ निवासी नरेंद्र गिरोह का सदस्य है। जब नरेंद्र से संपर्क किया था तो उसने लिंग जांच कराने के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद गिरोह के सदस्यों ने 18 अगस्त को सुबह महिला को आईटीआई चौक पर बुलाया था। इसी दौरान सुचेत हुड्डा नाम का निजी अस्पताल का डॉक्टर दो अन्य महिलाओं के साथ कार लेकर मिला था।
वह उन्हें कार में ही नरेला की गौतम कालोनी स्थित सुशीला अस्पताल लेकर पहुंचा था। जहां महिलाओं की भ्रूण लिंग जांच की गई थी। वहां से लौटते समय पहले से ही सफियाबाद बॉर्डर पर खड़ी टीम ने वापस लौटते वक्त जब कार को रोकने का इशारा किया तो कार चला रहे सचेत हुड्डा ने कार की रफ्तार बढ़ा दी थी। पीएनडीअी अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ.आदर्श शर्मा व सदर थाना पुलिस ने कार का पीछा किया तो कार बारोटा के पास ट्रक से टकरा गई थी। पुलिस ने डाक्टर को रंगेहाथ काबू कर लिया था। अब सदर थाना पुलिस ने आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।