{"_id":"584c53954f1c1bb35b447cf7","slug":"17-million-in-police-uniform-rob-mastermind-arrested-sonipat-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की वर्दी में 17 लाख लूटने का मास्टरमाइंड गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की वर्दी में 17 लाख लूटने का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sun, 11 Dec 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की वर्दी में गांव लहराड़ा के नजदीक हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले एक व्यापारी से 17 लाख 56 हजार रुपये लूटने के मामले में थाना सदर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी संदीप गांव बैंयापुर का रहने वाला है। आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया।
शनिवार को अपने कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी ने पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि आठ दिसंबर को संदीप गोयल निवासी मिर्च मंडी, सोनीपत ने थाना सदर पुलिस को शिकायत दी थी कि वह कार में सवार होकर बिजनेस के लिए पैसे लेकर नरेला से सोनीपत आया था। उसने लहराड़ा के नजदीक पैसे अपने रिश्तेदार को देने थे। उसी समय दो युवक पुलिस की वर्दी में आए और 17 लाख 56 हजार रुपये छीनकर ले गए। पुलिस ने संदीप के बयान पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। थाना सदर प्रभारी रमेश कुमार ने अपनी टीम के साथ आरोपियों की खोजबीन करते हुए घटना में शामिल आरोपी संदीप निवासी बैंयापुर को शुक्रवार शाम ककरोई रोड से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने षड्यंत्र रचकर अपने दो अन्य साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया था। आरोपी को न्यायालय में पेशकर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सकेे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।