{"_id":"5d150f278ebc3e3cac2850d3","slug":"15616612049-sonipat-news30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी की चपेट में आकर सरोहा खाप प्रधान के पौत्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जेसीबी की चपेट में आकर सरोहा खाप प्रधान के पौत्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। शहर के सेक्टर-15 आउटर रोड पर जेसीबी की चपेट में आकर सरोहा खाप के प्रधान के पौत्र की मौत हो गई। वह बाइक पर सवार होकर आउटर पर जा रहा था। हादसे में काल का ग्रास बना युवक नेशनल स्तर का फुटबाल खिलाड़ी और माता-पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
शहर की इंद्रा कालोनी का रहने वाला सुधीर (19) अपनी बाइक पर सवार होकर सेक्टर-15 आउटर रोड पर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आई जेसीबी के चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सुधीर बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक जेसीबी छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने घायल सुधीर को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
मां-बाप का इकलौता बेटा था सुधीर
सुधीर अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। परिजनों ने बताया कि सुधीर पढ़ाई में काफी तेज था। साथ ही वह खेलों में भाग लेता था। वह फुटबाल में नेशनल स्तर तक खेल चुका है। वह वीरवार शाम को अपनी बाइक पर अपनी बुआ के लड़के के साथ किसी काम से आउटर रोड पर गया था। जहां हादसे का शिकार हो गया। सुधीर के घर पर परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सेक्टर-15 आउटर रोड पर हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। चालक जेसीबी छोड़कर फरार हो गया। मामले की जांच की जा रही है।
प्रदीप, जांच अधिकारी, सदर थाना।