फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी काबू

किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी काबू

Tue, 18 Jun 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी काबू
कुंडली। कुंडली थाना क्षेत्र के गांव की किशोरी को बहकाकर ले जाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपियों के चंगुल से निकलकर किशोरी ट्रेन में सवार होकर हरिद्वार पहुंच गई। वहां उसने अपने सहपाठी को बुलाया तो उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वह उसे कुंडली के पास छोड़कर फरार हो गया था। जहां से उसे पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी के बयान पर सामूहिक दुष्कर्म और एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने किशोरी के साथ हरिद्वार में दुष्कर्म करने के आरोपी को काबू कर लिया है। उसे चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला : विदित रहे कि कुंडली थाना के गांव से 17 वर्षीय किशोरी 31 मई को संदिग्ध अवस्था में लापता हो गई थी। उसके पिता ने 3 जून को कुंडली थाना में अज्ञात पर उसे बहकाकर ले जाने का आरोप लगाया था। बाद में किशोरी को कुंडली बॉर्डर के पास से बरामद कर लिया था। उसने बताया कि उसे खरखौदा क्षेत्र का युवक अपने साथियों के साथ जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गया था। उसे कोई नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। जब उसे होश आया तो उसने खुद को एक कमरे में पाया। जहां से वह उठकर स्टेशन पर पहुंची थी। वहां से ट्रेन में सवार होकर वह हरिद्वार चली गई थी। वहां पर उसने अपने परिचित बुला लिया था। परिचित युवक उसके साथ हरिद्वार पर रहा और उसने भी उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। बाद में वह उसे कुंडली छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी चेतन को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। साथ ही पुलिस किशोरी को ले जाने वाले खरखौदा के युवक की तलाश कर रही है। जिसके बाद ही उसके साथियों का पता लग सका सकेगा। पुलिस ने मामले में सामूहिक दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं को भी जोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी ने कुछ युवकों पर उसे कार में बैठाकर ले जाने और सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि वह हरिद्वार चली गई। वहां पर परिचित को बुलाया तो उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसे रिमांड पर लिया है। जल्द पूरे मामले से पर्दा उठाया जाएगा। -सुशीला डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed