फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   अनियंत्रित स्कार्पियो की चपेट में आई बच्ची ने भी तोड़ा दम

अनियंत्रित स्कार्पियो की चपेट में आई बच्ची ने भी तोड़ा दम

Sat, 15 Jun 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित स्कार्पियो की चपेट में आई बच्ची ने भी तोड़ा दम
राई। गांव जाखौली में वीरवार शाम को हुए हादसे में घायल बच्ची की भी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा तब हुआ था जब बाइक से टकराने के बाद स्कार्पियो चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा था। उसने गली से गुजर रहे चार बच्चों को कुचल दिया था। हादसे में एक बच्चे की कुछ समय बाद मौत हो गई थी। शुक्रवार तड़के बच्ची ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने स्कार्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विदित रहे कि वीरवार शाम को जब गांव जाखौली निवासी विजयपाल बाइक पर सवार होकर गांव में आ रहा था तो चौक के पास स्कार्पियो चालक ने बाइक को टक्कर मार दी थी। जिसके बाद गाड़ी अनियंत्रित हो गई थी और चालक ने मंदिर के पास खेल रहे जाखौली गांव के अक्षय उर्फ यशस्वी (7), सपना (8), रणबीर (10) और अरबाज (11) को कुचल दिया था। हादसे में चारों बच्चे घायल हो गए थे। जिसमें यशस्वी व सपना बुरी तरह से घायल हो गए थे। उन्हें बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया था। जहां यशस्वी को मृत घोषित किया गया था। शुक्रवार तड़के अस्पताल में उपचाराधीन सपना की भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का शुक्रवार को सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने यशस्वी के पिता कृष्ण के बयान पर स्कार्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed