राई (सोनीपत)। हरिद्वार से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की कार में धुआं उठने के बाद आग लग गई। कार में बैठे लोगों ने कार से कूदकर जान बचाई। कार में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन जब तक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक कार जल चुकी थी।
नांगल कला निवासी वीरेंद्र सिंह व उसके साथी हरिद्वार से गंगा स्नान कर वापस घर आ रहे थे। जब वह बढ़खालसा के पास पहुंचे तो कार के अगले हिस्से से धुआं उठने लगा। कार में बैठे लोगों ने चालक को इसके बारे में बताया। कार में धुआं उठता देख उसमें बैठे लोग निकले। अचानक ही कार में आग लग गई। इसके बाद आसपास मौजूद रेत व पानी से आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती रही। इसके बाद आग की सूचना फायर बिग्रेड की टीम को दी गई। जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक कार जलकर ढ़ांचे में बदल गई।