फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   दुर्घटना के आरोपियों को चौकी ला रहे हेड कांस्टेबल को पिस्तौल तानकर मोबाइल व पर्स लूट ले गए कार सवार

दुर्घटना के आरोपियों को चौकी ला रहे हेड कांस्टेबल को पिस्तौल तानकर मोबाइल व पर्स लूट ले गए कार सवार

Sun, 13 May 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना के आरोपियों को चौकी ला रहे हेड कांस्टेबल को पिस्तौल तानकर मोबाइल व पर्स लूट ले गए कार सवार
हेड कांस्टेबल पर पिस्तौल तान मोबाइल व पर्स लूट ले गए कार सवार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा/सोनीपत।
बाइक सवार को टक्कर मारकर भागने के बाद सिलाना ड्रेन पर खड़े कार सवारों को पकड़ना हेड कांस्टेबल पर भारी पड़ गया। जब हेड कांस्टेबल कार सवारों को लेकर चौकी आ रहा था तो रास्ते में उन्होंने हेड कांस्टेबल के माथे पर पिस्तौल तान दी और उससे मोबाइल फोन व पर्स छीन लिया। इसके बाद उसे जबरन अपने साथ ले जा रहे थे। रास्ते में मोड़ पर कार की गति कम होने पर हेड कांस्टेबल ने बाहर छलांग लगा दी और ग्रामीणों की मदद से चौकी प्रभारी को अवगत कराया। पुलिस ने हेड कांस्टेबल के बयान पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार सवारों की तलाश शुरू कर दी है।
फरमाणा चौकी में नियुक्त हेड कांस्टेबल संदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम को फरमाणा क्षेत्र में कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। सूचना पर फरमाणा चौकी प्रभारी रणबीर सिंह व हेड कांस्टेबल संदीप कुमार मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। इसी बीच पुलिस को पता लगा कि बाइक को टक्कर मारने वाले वरना कार सवार युवक सिलाना ड्रेन के पास खड़े हैं। जिस पर संदीप व एक अन्य पुलिस कर्मी उनके पास पहुंचे। वहां पर वरना कार पंचर हालत में खड़ी थी। वहीं कार सवारों से मिलने के लिए आई-20 कार सवार आया हुआ था। जिस पर संदीप ने कार सवारों को बताया कि उनके खिलाफ दुर्घटना करने की शिकायत है। वह आई-20 कार में वरना सवार तीन युवकों को लेकर चौकी में चल दिए जबकि दूसरा पुलिस कर्मी वरना कार लाने के लिए वहां रुक गया। संदीप का आरोप है कि रास्ते में एक युवक ने अपनी पहचान गांव लाठ निवासी सोनू के रूप में दी थी। कार सवार युवकों ने पिस्तौल निकालकर उसके माथे पर लगा दी। उन्होंने उसका मोबाइल फोन व उसके पास मौजूद चौकी प्रभारी का पर्स भी छीन लिया। कार चालक जब रिढाऊ की तरफ भागने लगे तो मोड़ पर कार की गति कम होते ही संदीप ने खिड़की खोलकर बाहर छलांग दी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। उसने ग्रामीणों की मदद से चौकी प्रभारी को अवगत कराया, जिसके बाद वह चौकी में आया। पुलिस ने हेड कांस्टेबल के बयान पर सोनू व दो अन्य के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, लूटपाट करने व अवैध शस्त्र अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

---
दुर्घटना कर फरार हुए कार सवारों को चौकी लेकर आ रहे हवलदार से पिस्तौल दिखाकर मोबाइल व पर्स छीना गया है। हवलदार ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। हवलदार के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई रणबीर सिंह, चौकी प्रभारी फरमाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed