फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   संदिग्ध अवस्था में व्यक्ति की मौत, आठ के खिलाफ मामला दर्ज

संदिग्ध अवस्था में व्यक्ति की मौत, आठ के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 16 Oct 2017 01:22 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध अवस्था में व्यक्ति की मौत, आठ के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यरो
विज्ञापन

गोहाना।
गांव खानपुर कलां में एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मतृक के पुत्र ने गांव के ही कुछ लोगों पर उसके पिता को परेशान करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि इसी के चलते उसके पिता की मौत हो गई। पुलिस ने आठ के खिलाफ मामला दर्ज छानबीन आरंभ कर दी है।
गांव खानपुर कलां निवासी देवराज की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके बेटे अभिषेक ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई अभिनव एक मामले में सोनीपत जेल में बंद है। अभिनव पर घर में घुस कर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। इससे पहले भी अभिनव पर गांव की उसी महिला के अपहरण का आरोप लगा था। अभिषेक ने आरोप लगाते हुए कहा कि पैसे ऐंठने के लिए उसके भाई पर अपहरण का झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया था। बाद में इस मामले में समझौता करने के लिए उनसे 68 हजार रुपये ले लिए गए।
विज्ञापन

इसके बाद महिला ने अदालत में अपनी मर्जी से घर जाने के बयान दिए। अब उसका भाई जिस मामले में बंद है, उसके लिए गांव के कई लोगों द्वारा पांच लाख रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा है। इसके चलते उसके पिता देवराज दबाव में थे और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के साथ राममेहर, अशोक, सुरेश, नरेश, काला, सोनू व राजबीर को नामजद किया है। पुलिस ने बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी सेठी मलिक ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed