{"_id":"593ab1c84f1c1b0a2a8b459a","slug":"141497018824-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की पीट-पीटकर हत्या, आठ नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की पीट-पीटकर हत्या, आठ नामजद
Updated Fri, 09 Jun 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना।
गांव गंगाना में खेतों में गए एक युवक पर पड़ोसियों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाते हुए आठ नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और जांच शुरू कर दी गई है।
गंगाना में रहने वाला विक्रांत वीरवार देर शाम गांव को अपने खेतों में गया था। वहां उस पर पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने तेज धार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को पता चलने पर वे वहां पहुंचे और नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन वहां से उसे गंभीर हालत के कारण पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
इनके खिलाफ मामला दर्ज
विक्रांत के पिता विजय ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका बेटा देर शाम खेतों में गया था। उसके पड़ोस में रहने वाले मेहर सिंह, रविंद्र, अनिल, सुमित, सोमबीर, प्रविंद्र, दीपक व सोमबीर समेत कई अन्य लोगों ने रंजिश के चलते उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बरोदा थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पिता विजय के बयान पर हत्या का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।